Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 26 जुलाई 2026

दुनिया के उच्चतम मोटरेबुल पास उमलिंग ला पर पहुँचा एनसीसी कैडेट ऋषभ

 दुनिया के उच्चतम मोटरेबुल पास उमलिंग ला पर पहुँचा एनसी कैडेट ऋषभ




रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

26:07:2027



मधुबनी : 12 बिहार बटालियन एनसीसी, समस्तीपुर के 2023 बैच का कैडेट ऋषभ कुमार दुनियाँ के सर्वोच्च मोटरेबुल पास लद्दाख के 19024 फ़ीट पर स्थित उमलिंग ला पास पर पहुँचकर नया रिकॉर्ड बनाया है। 

    विदित हो कि कैडेट ऋषभ ने अरुणाचल प्रदेश स्थित दिरांग में बेसिक माउंटेंनियरिंग कोर्स 2024 ई. में A ग्रेड से किया। पुनः 2025 ई. में एडवांस माउंटेंनियरिंग कोर्स भी अरुणाचल प्रदेश में ही A ग्रेड से उत्तीर्ण हुआ।  वर्तमान 2026 ई. में मेथड ऑफ़ इंस्ट्रक्शन कोर्स भी A ग्रेड से उत्तीर्ण किया। साथ ही, अब लद्दाख में विश्व के सर्वोच्च पास उमलिंग ला पर पहुँच अपनी बटालियन, मुजफ्फरपुर एनसीसी ग्रुप एवं बिहार & झारखण्ड एनसीसी निदेशालय का नाम रोशन किया है। उमलिंग ला पास पर पहुँचने वाला बिहार में सबसे कम उम्र 21 वर्ष का यह कैडेट है । उमलिंग ला पास पर पहुँचने पर एनसीसी के अधिकारियों, पीआई स्टाफ एवं कैडेट साथियों ने कैडेट ऋषभ को अपनी शुभकामनायें प्रेषित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड