Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 26 जुलाई 2026

एल.एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर में सोल्लास मनाया गया कारगिल विजय दिवस

 एल.एस.कॉलेज, मुजफ्फरपुर में सोल्लास मनाया गया कारगिल विजय दिवस 





रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

26:07:2026






मुजफ्फरपुर : कारगिल विजय दिवस के 27 वीं बरसी पर लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम का परिणाम है। सेना के विभिन्न अंगों के बीच समन्वय कठिन परिस्थिति में भी विजय का मार्ग प्रशस्त किया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव कुमार ने कारगिल युद्ध के विभिन्न घटनाक्रमों पर क्रमवार प्रकाश डाला। भारतीय सेना के ऑपरेशन विजय एवं वायुसेना के ऑपरेशन सफेद सागर के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा उस पर मिलने वाली सफलता की गाथा से छात्र छात्राओं को अवगत कराया। इस अवसर पर डॉ दीपक कुमार, एनसीसी कैडेट रिया कुमारी, अन्नू श्रीवास्तव, अंजली ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर इन कैडेटों को रैंक से सम्मानित किया गया :- 

1. असांसी कुमारी - सार्जेंट मेजर

2. ज्योतिलाल  कुमार - क्वार्टर मास्टर

3. शालू कुमारी -सार्जेंट

4. साक्षी - सार्जेंट 

5. अनुज कुमार - सार्जेंट

6. जय प्रकाश कुमार -सार्जेंट

7. कोमल प्रिया -सार्जेंट



सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष राज, अंडर ऑफिसर नमृता सुधीर, अंडर ऑफिसर सृष्टि समेत बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट और सिविल छात्र, छात्रा, शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड