Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 4 नवंबर 2026

MSME विकास कार्यशाला, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में PMS योजना अंतर्गत एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

 एमएसएमई विकास कार्यशाला, मुजफ्फरपुर के तत्त्वावधान में पीएमएस योजनान्तर्गत एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित 




रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

04:11: 2026


मधुबनी : एम. एस. एम. ई. विकास कार्यालय, मुजफ्फरपुर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में दिनांक 04.11.2026 को मधुबनी जिले के एक स्थानीय होटल में प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (पीएमएस) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 


कार्यक्रम का उद्देश्य एम एस एम. ई. के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनओं,जैसे :- सार्वजनिक खरीद नीति (PPP), सरकारी ई-मार्केट प्लेस (GeM), EXIM नीति, ई-कॉमर्स, पैकेजिंग, बाजार अनुसंधान आदि की जानकारी डोमेन विशेषज्ञ द्वारा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी देना तथा ई-कॉमर्स एवं डिजिटल मार्केट के पहलुओं पर चर्चा करना था। 




कार्यशाला का शुभारंभ श्री गजेंद्र मोहन झा, अग्रणी जिला प्रबंधक,अग्रणी बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, मधुबनी , श्री रमेश कुमार यादव, सहायक निदेशक ग्रेड- 1, एम एस एम ई-विकास एवं सुविधा कार्यालय, मुजफ्फरपुर,श्री हरीश कुमार,IEO, जिला उद्योग केंद्र, मधुबनी , श्री अशोक कुमार झा,डाक निर्यात केंद्र, भारतीय डाक, मधुबनी , श्री षष्ठीनाथ झा, सचिव,ट्रेडिशनल पेंटिंग क्लस्टर , मधुबनी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।




श्री रमेश कुमार यादव, सहायक निदेशक ग्रेड- 1, एम एस एम ई-विकास एवं सुविधा कार्यालय, मुजफ्फरपुर ने अपने संबोधन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एम एस एम ई मंत्रालय) द्वारा  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के संवर्धन एवं विकास के लिए संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जिनमें प्रमुख रूप से उद्यम पंजीकरण , ZED पंजीकरण, प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग सपोर्ट (PMS), राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले, बार कोड प्रतिपूर्ति योजना तथा सार्वजनिक खरीद नीति आदि शामिल हैं। इनके द्वारा विशेष रूप से उद्यमिता विकास, मूल्य निर्धारण रणनीति, बाजार की बदलती प्रवृत्तियों, निर्यात संवर्धन, ई-कॉमर्स, उत्पाद पैकेजिंग एवं लेबलिंग, ब्रांडिंग तथा बिक्री रणनीतियों के महत्व पर जोर दिया तथा उन्होंने जिले के  एम. एस. एम. ई उद्यमों को  इन योजनाओं अधिकतम लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को विकसित करने पर जोर दिया।


 श्री सत्यम कुमार, जेम, पटना द्वारा सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पर ऑनबोर्डिंग एवं पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने उद्यमियों को GeM पोर्टल पर पंजीकरण करने, अपने उत्पादों एवं सेवाओं को सूचीबद्ध करने तथा सरकारी खरीद प्रक्रिया में भाग लेकर नए बाजार अवसरों का लाभ उठाने के बारे में बताया।


इस अवसर पर श्री नितीश कुमार,AGM, हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ,पटना द्वारा मधुबनी पेंटिंग्स,  हस्तशिल्प से जुड़े उधमियो को हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) तथा डाक निर्यात केंद्र, भारतीय डाक की योजनाओ के द्वारा निर्यात करने के लिए प्रेरित किया। 


कार्यक्रम के दौरान पीएमएस योजना के उद्देश्यों, लाभों तथा उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने उद्यमियों को अपने उत्पादों की बाजार पहुँच बढ़ाने, विपणन गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों ने उद्यमियों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स तथा निर्यात के अवसरों का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (पीएमएस) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला के 130 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड