Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 30 अप्रैल 2022

फाइलेरिया उन्मूलन मुहिम को मिलेगी गति, जिले के 8 प्रखंड में होगा नाइट ब्लड सर्वे

 फाइलेरिया उन्मूलन मुहिम को मिलेगी गति, जिले के 8 प्रखंड में होगा नाइट ब्लड सर्वे



रात्रि रक्त सर्वेक्षण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिलों के लैब तकनीशियन एवं भीबीडी पदाधिकारी प्रशिक्षण में हुए शामिल

•जिले के 8 गांव में 4000 लोगों का लिया जायगा सैंपल 


समस्तीपुर,30अप्रैल। फाइलेरिया उन्मूलन को गति देने की मुहिम तेज कर दी गयी है। इसको लेकर शनिवार को ACMO कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति की पहचान के लिए नाइट ब्लड सर्वे यानी रात्रि रक्त सर्वेक्षण पर टेकनीशियन को विस्तार से जानकारी दी गयी। सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने बताया जिले के 8 प्रखंड के 8 गांव में (प्रत्येक गांव) में 500 लोगों का नाइट ब्लड सर्वे किया जाना है। सर्वे सम्बंधित प्रखंड में 5 से 15 मई तक होगी। जिसमें कल्याणपुर प्रखंड के ध्रुवगामा, पूसा के गंगापुर, मोरवा के महमदपुर,समस्तीपुर के बारह पत्थर,दलसिंहसराय के नगरगामा, पटोरी के सिरदिलपुर,सरायरंजन के सरायरंजन, ताजपुर के आधारपुर शामिल हैं। इस दौरान लैब तकनीशियन एवं वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल  ऐवम केयर इंडिया के अधिकारी भी मौजूद थे।


लैब तकनीशियन की संपूर्ण जानकारी जरूरी: 

कार्यक्रम के दौरान सिविल सेर्जन के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने नाइट ब्लड सर्वे की सफलता के लिए लैब तकनीशियन की निपुणता को अहम बताया। उन्होंने नाइट ब्लड सर्वे करने की सही विधि एवं इसकी उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए नाइट ब्लड सर्वे के द्वारा फाइलेरिया परजीवी की मौजूदगी सबसे महत्वपूर्ण सूचकांक है। इसके लिए चिह्नित गाँव एवं शहरी क्षेत्रों में रात्रि यानी 8.30 से 12 के बीच में नाइट ब्लड सर्वे करना जरूरी है।  इस सर्वे में अधिकतम लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करना भी जरूरी है।


सर्वे की पूरी तैयारी करने पर जोर:

प्रशिक्षण का संचालन फाइलेरिया के वीबीडीसीओ डॉ विजय कुमार एवम् केयर इंडिया के डीपीओ भीएल प्रभाकर कुमार ने किया। साथ ही डॉ. ने नाइट ब्लड सर्वे के लिए चिह्नित प्रखंडों को नाइट ब्लड सर्वे से संबंधित जानकारी एवं अन्य सूचनाओं के आदान-प्रदान की जरूरत पर बल दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड