Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 6 मार्च 2026

UPSC में श्रेया झा की सफलता से झंझारपुर में खुशी की लहर : श्रेया को मिला 357 वां रैंक

 UPSC में श्रेया झा को मिला 357 वां रैंक : झंझारपुर में खुशी की लहर 




रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

मधुबनी : 06:03:2026




मधुबनी : झंझारपुर में उस समय प्रो. उग्रदेव झा "अमर" के घर उस समय खुशी की लहर दौड़ गई ज़ब अपने पहले ही प्रयास में उनकी नतनी श्रेया झा ने संघ लोकसेवा आयोग, 2025 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली और इसकी जानकारी प्रो. झा की बड़ी बेटी चेतना झा ने फोन पर दी। श्रेया झा के नाना प्रो. उग्रदेव झा ने बताया कि उनकी नतनी की सफलता से पूरे परिजनों में खुशी की लहर है। 

  श्रेया ने दसवीं की परीक्षा कारमेल स्कूल, धनबाद से पास की एवं 12वीं सेंट माइकल्स स्कूल, पटना से पास की। उसके बाद उसने बी.ए., एल. एल. बी. की डिग्री गुरु गोविन्द सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से प्राप्त की । श्रेया शुरू से ही अत्यंत मेधावी छात्रा रही और उसने पहली मुख्य परीक्षा एवं पहले इंटरव्यू में ही यूपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा में अपना परचम लहरा दी । 

     श्रेया झा के पिता श्री अभय कुमार दीपक एक्सिस बैंक, नोएडा कार्यालय में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं और माँ श्रीमती चेतना झा एक कुशल गृहणी हैं। श्रेया झा के नाना प्रो. उग्रदेव झा 'अमर' ललित नारायण जनता महाविद्यालय, झंझारपुर (मधुबनी) के अवकाशप्राप्त अंग्रेजी विभागाध्यक्ष हैं और नानी श्रीमती मंजू झा पार्वती-लक्ष्मी कन्या उच्च विद्यालय, झंझारपुर की अवकाशप्राप्त प्रिंसिपल हैं। झंझारपुर में उनके आवास पर शुभचिंतकों के आने एवं बधाई देनेवालों का ताँता लग गया। वास्तव में, श्रेया झा ने अपने परिजनों का मान अपनी शानदार सफलता से बढ़ा दिया है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड