अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति की बिहार प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
दरभंगा के बलराम कुंवर बने प्रदेश अध्यक्ष, सभी ब्राह्मण संगठनों को जोड़ने का लिया संकल्प
न्यूज़ डेस्क : मधुबनी
04:11: 2026
पटना :- अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी (उज्जैन), राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उपेंद्र नाथ त्रिपाठी (वाराणसी), राष्ट्रीय संगठक सुरेश मुले (महाराष्ट्र) और राष्ट्रीय राजनीतिक संयोजक ई. आशुतोष कुमार झा ने पटना में बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की।
समिति ने दरभंगा के बलराम कुंवर को बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। बिहार प्रदेश के सभी ब्राह्मण संगठनों के नेतृत्वकर्ताओं को समिति में सम्मिलित करने हेतु राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संस्थापक ई. आशुतोष झा और प्रदेश अध्यक्ष बलराम कुंवर को अधिकृत किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चतुर्वेदी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में बिहार के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के न्यूनतम दो-दो नेतृत्वकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। आगे सभी ब्राह्मण संगठनों को जोड़कर उनमें से प्रदेश पदाधिकारी बनाए जायेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार तिवारी ने बताया कि सभी ब्राह्मण पूरे देश भर के ब्राह्मणों के संगठनों को एकजुट 2022 से ही किया जा रहा है,उसी सिलसिले में बिहार प्रदेश कार्यकारिणी गठित किया गया है। प्रारंभ से ही ईo आशुतोष कुमार झा इस समन्वय समिति के संस्थापकों में से एक प्रमुख नेतृत्वकर्ता रहे हैं।।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित प्रमुख नाम:
परशुराम सेना सीतामढ़ी के अध्यक्ष हर्ष वर्धन मिश्रा और संस्थापक ऋषि झा, ब्राह्मण जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष बालानंद झा, ब्राह्मण महासभा सहरसा के प्रमंडलीय संयोजक रमण झा, संरक्षक संजय मिश्रा, मधुकांत झा, बिहारशरीफ से शारदानंद मिश्रा, मैथिल ब्राह्मण महासभा भागलपुर के अध्यक्ष मृगेंद्र ठाकुर, महासचिव अशोक झा, ब्राह्मण उत्थान मंच के अध्यक्ष प्रकाश छोटू ओझा, सचिव राजकमल पांडेय, संयोजक अभय कुमार झा, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा नवादा से चंदन झा, अरुण मिश्रा, राजीव नगर पटना से लालटुन झा, झंझारपुर से गणेश मिश्रा, अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षक संघ से राजीव पांडेय और कुंदन कुमार पाण्डेय, ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन अररिया के अध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर, क्रांति कुंवर, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा सहरसा से चिरंजीव झा और आशुतोष राय, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा सुपौल से मुन्ना चमन, सुरेन्द्र नारायण पाठक, पवन कुमार झा, पण्डित ज्योतिष झा, लक्ष्मण कुमार झा पण्डित अमरेन्द्र मिश्र, बुचन झा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा पूर्णियाँ से मुरारी झा बाबा, स्व. सहदेव झा स्मृति मंच से ओम प्रकाश झा, अशोक झा, तेज नारायण झा, प्रोफेसर विकास उपाध्याय,चाणक्य चेतना संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष रामानुज पाण्डेय, ब्राह्मण चेतना संघ रोहतास से कृष्ण मुरारी मिश्रा और दुर्गा शंकर तिवारी, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा अरवल के अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा मधेपुरा से आभाष झा, टीपू मिश्रा, सर्व ब्राह्मण महासभा सुपौल के अध्यक्ष गोबिंद झा, युवा प्रकाश झा, सजल झा, करजाइन बाजार सुपौल से अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रवि पाण्डेय और श्याम पाठक को अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति की बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य में नामित किया गया है।
राष्ट्रीय राजनीतिक संयोजक ई. आशुतोष झा, आचार्य श्री कमलेश जी महाराज, ऋषि भवेशानंद जी सहित कई साधु संत महात्माओं ने प्रदेश अध्यक्ष बलराम कुंवर को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में सभी ब्राह्मण समाज संगठन मिलकर बिहार के ब्राह्मणों की सभी समस्याओं के समाधान को सुनिश्चित करेंगे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें