Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

+2 उच्च विद्यालय, कोइलख में रैंक सेरेमनी आयोजित : युवराज बना सर्जेन्ट

 +2 उच्च विद्यालय, कोइलख में रैंक सेरेमनी आयोजित 






रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

18:09:2026






मधुबनी : शुक्रवार को +2 उच्च विद्यालय, कोइलख में एनसीसी कैडेटों के बीच रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। 34 बिहार बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल कुसुमाकर झा ने छह कैडेटों को रैंक प्रदान किया। युवराज कुमार को सर्जेन्ट,शाम्भवी कुमारी एवं स्मृति कुमारी को सीपीएल एवं सपना कुमारी, अमृता कुमारी तथा विजय कुमार को लांस कॉर्पोरल का रैंक लगाया गया । 

     


इस अवसर पर उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. मनोहर कुमार झा, सीटीओ रंजीत कुमार झा, एसएम बिस्टू थापा, विद्यालय के शिक्षक एवं गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड