Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, 27 April 2022

बिहार यात्रा मिशन डिजिटल एजुकेशन के द्वारा मधुबनी जिले में चलाया गया जागरूकता अभियान

 बिहार यात्रा मिशन डिजिटल एजुकेशन के द्वारा मधुबनी जिले में चलाया गया जागरूकता अभियान 





बिहार यात्रा के क्रम में मिशन डिजिटल एजुकेशन पटना की टीम मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड पहुँची। इस टीम का मुख्य उद्देश्य बिहार बोर्ड में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने और कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10 तक कंप्यूटर की शिक्षा को अनिवार्य रूप से जुड़वाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।


*बिइंग हेल्पर फाउंडेशन* के द्वारा प्रदेश  में यात्रा किया जा रहा है।

इस यात्रा में *बीइंग हेल्पर फाउंडेशन* बिहार के 38 जिलों के 534 ब्लॉक का भ्रमण करने का लक्ष्य हैं। जिसमे हर ब्लॉक, हर पंचायत में जाकर लोगो को कंप्यूटर की शिक्षा का महत्व बता उन्हे जागरूक करेंगे तथा इस मुहीम में उनसे सहयोग मांगेगे। जिसमे पंचायत प्रतिनिधि और आम जनता से मिल कर उनसे अनुशंसा पत्र लेंगे, जो बाद में सरकार और सम्बंधित विभाग तक पहुँचाया जायेगा। यात्रा के दौरान टीम के द्वारा जयनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के  मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधियों एवं आम जनों से  मिलकर कम्प्यूटर शिक्षा के महत्व  को लेकर विस्तृत जानकारी और   जागरूक कर अनुशंसा पत्र  लिया गया। जागरूकता अभियान में क्षेत्र के कई आम  लोगों जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा सह जागरूकता अभियान में टीम के शुभम कुमार, रणवीर प्रताप,  माधव नाथ, राहुल सिंह सफर कर रहे हैं।

वही टीम के द्वारा जागरूकता अभियान के तहत आज के वर्तमान और भविष्य में शिक्षा  और रोजगार के क्षेत्र में बिना कम्प्यूटर की शिक्षा नहीं होने से शिक्षा को अधूरी शिक्षा बताया। इस मौके पर अयाची नगर युवा संगठन संस्थापक विक्की मंडल और सक्रिय सदस्य आदित्य कुमार के द्वारा जागरूकता अभियान में अहम योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।