Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 5 जून 2022

पर्यावरण संरक्षण हमारे लिए सबसे महत्त्वपूर्ण : जिलाधिकारी

 न्यूज़ डेस्क : मधुबनी


विश्व पर्यावरण दिवस 2022 के मौके पर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा आज बेनीपट्टी प्रखंड के अंतर्गत अवस्थित ग्राम पंचायत राज ढंगा के काली मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे।


सुंदर हरे पेड़ों और पक्षियों की चहचहाहट से भरे माहौल में आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को इतने व्यापक स्तर पर मनाया जाना  सभी के लिए अनुकरणीय है। यह दर्शाता है कि आम लोगों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर कितनी जागरूकता है। ग्राम पंचायत राज ढंगा के वासियों का आभार प्रकट करते हुए जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विकास के वेदी पर पर्यावरण की बलि चढ़ती गई और पर्यावरण असंतुलन ने विकराल रूप धारण कर लिया है। आज अधिक से अधिक पेड़ों को लगाए जाने की जरूरत है ताकि इस असंतुलन की खाई को पाटा जा सके। 


बड़ी बड़ी फैक्ट्रियों के निर्माण के लिए जहां पेड़ काटे गए वहीं इससे उठने वाले धुएं ने लोगों के सामने स्वास्थ्य की समस्याएं पैदा की। परंतु अब वक्त आ गया है जब सामुदायिक स्तर पर इसके लिए चेतना पैदा की जाए। इस कड़ी में यह कार्यक्रम एक उदाहरण प्रस्तुत करता है।


उन्होंने कहा कि हमें जिले में पेड़ों की संख्या बढ़ानी है तो सामूहिक प्रयास तेज करने होंगे और समाज के सभी तबके को इस दिशा में कदम उठाने होंगे। उन्होंने पर्यावरण सतुलन के लिए वृक्षारोपण के साथ साथ जल संचयन, जल संरक्षण की दिशा में भी कदम उठाने पर बल दिया। इस कार्य में उन्होंने तालाबों की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए सामूहिक जिम्मेवारी से तालाबों को बचाने पर जोर दिया।


जिलाधिकारी ने इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के पहल की भी भूरि भूरि प्रशंसा की और विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक पेड़ों को लगाने का संकल्प व्यक्त किया।


उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी अशोक कुमार मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रवि रंजन, अंचल अधिकारी, पल्लवी कुमारी गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी विकास कुमार, मुखिया, ग्राम पंचायत राज ढंगा, अवध कुमार झा, सरपंच, विनोद कुमार झा सहित बड़ी संख्या में पंचायत व आस पास के क्षेत्र के लोग मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।