Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, 8 August 2022

अधिकारी पुत्र का असामयिक निधन दुःखद : रेणु देवी

 पटना, 08 अगस्त, 2022 


 उपमुख्यमंत्री - सह-आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर कार्यरत संदीप कुमार के घर उनके शोक संतप्त परिवार से मिलने गई। उनके आप्त सचिव शैलेश कुमार भी उनके साथ थे।

ज्ञात हो कि तीन दिन पहले बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संदीप कुमार के इकलौते पुत्र की मृत्यु गंगा पाथवे पर सड़क दुर्घटना में हो गई थी।


रेणु देवी ने उनके घर पहुंच कर दुर्घटना की जानकारी ली तथा दुःख की इस वेला में उनके परिवार को ढाढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें तथा विपत्ति की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।