Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022

डीएम एवं एसएसपी की उपस्थिति में दुर्गा मूर्त्ति विसर्जन

 जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के देख रेख पर मूर्ति विसर्जन हुआ शांतिपूर्ण 


*कड़ी सुरक्षा के बीच 5 लाइसेंसी मां दुर्गा की मूर्ति दुखहरनी द्वार से कराया गया पास* 


*देर रात तक सुरक्षा का जायजा लेने के लिए मौजूद रहे डीएम व एसएसपी* 


*सुरक्षा बलों की भारी थी बंदोबस्ती*

*पूरे शांति माहौल में संपन्न हुआ विसर्जन कार्यक्रम*

*जिला पदाधिकारी ने मूर्ति पास करवाने एवं विसर्जन में लगे तमाम पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों को धन्यवाद दिया*


धीरज गुप्ता (गया )

06:10:2022

         गया। नवरात्र के मौके पर पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए शहर के 5 लाइसेंसी मां दुर्गा की प्रतिमा दुख हरणी मंदिर द्वार से पास कराया जाता है। इसी क्रम में गया शहर के उत्तरी क्षेत्र के 5 लाइसेंसी प्रतिमा को नवरात्र के विजयदशमी के दिन बुधवार को दुखहरणी द्वार से पास कराया गया है। यह सिलसिला बुधवार की देर रात तक दो बजे तक चलता रहा। प्रतिमा दुखहरनी द्वार से होते हुए जामा मस्जिद से गुजरती है। इसे लेकर यहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बंदोबस्ती की गई थी।

 ज़िला पदाधिकारी, गया डॉक्टर त्यागराजन एस एम और वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर इस स्थल पर मौजूद थे। दोनों पदाधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से दुखहरणी मंदिर द्वार से प्रतिमा बारी बारी से पास कराया गया है। जिला पदाधिकारी देर रात 2:00 बजे तक इस स्थल पर मौजूद रहे। मूर्ति पास कराने को लेकर  बारीकी से नजर बनाए रखे ताकि सामाजिक सद्भाव और शांति बनी रहे।जिला पदाधिकारी की मौजूदगी रहने से उनके अधीनस्थ पदाधिकारी भी उत्साहित रहे हैं। ऐसे तो दुखहरणी मंदिर द्वार से पास कर जामा मस्जिद के समीप पदाधिकारी मौजूद रहे हैं। लेकिन प्रतिमा पास होने में थोड़ी सी भी विलंब होने पर खुद जिलाधिकारी अपने स्थान से उठकर आम लोगों के बीच चले जाते थे। लोगो को समझाते और जल्दी-जल्दी प्रतिमा को आगे बढ़ाने का आग्रह कर रहे थे। डीएम के प्रयास को समाज के सभी लोगों ने सराहना की है। जब तक अंतिम प्रतिमा दुखहरणी मंदिर द्वार से पास नहीं हुआ तब तक जिलाधिकारी वहां पर मौजूद रहे। प्रतिमा पास कराते समय डीएम अपने जगह से उठकर अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों की हौसला अफजाई के लिए वहां पहुंच जाते हैं। करीब 4 घंटे की मशक्कत जिला पदाधिकारी के अथक प्रयास के  बाद शांतिपूर्ण तरीके से दुखहरनी मंदिर द्वार से मां दुर्गा की 5 प्रतिमाएं पास कराई गई है। इस पूरे कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, नगर पुलिस उपाधीक्षक पीएन साहू, सदर अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप समाहर्ता अमित पटेल, उप समाहर्ता नजारत अभिषेक कुमार के साथ-साथ काफी संख्या में सुरक्षा बल के जवान और सामाजिक कार्यकर्ता एवं मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कि गया शहर के उत्तरी क्षेत्र के दुख हरणी मंदिर, तुतबाड़ी, नई गोदाम, गोल पत्थर और झीलगंज में स्थापित लाइसेंसी प्रतिमा दुखहरनी मंदिर द्वार से पास पास होती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।