Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 8 अक्टूबर 2022

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रूप नारायण झा का निधन

 पूर्व मंत्री रूप नारायण झा का निधन



मधुबनी



जिला के मधेपुर विधानसभा जो अब झंझारपुर और फुलपरास विधानसभा में विखण्डन हो गया है। मधेपुर के पूर्व विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे 79 वर्षीय रूप नारायण झा का निधन शनिवार को सुबह में निवास स्थान झंझारपुर के पथराही स्थित आवास पर हृदय गति रुक जाने से गया। लखनौर प्रखंड के नवटोल गांव निवासी

पूर्व मंत्री श्री झा पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे। उनके  निधन पर क्षेत्र में शोक का माहौल है। श्री झा 1990 में जनता दल,1995 में राजद और 2005 में निर्दलीय  टिकट पर मधेपुर से विधायक बने थे। तथा वे 1990 में जलसंसाधन राज्य मंत्री और 1995 में राज्य भाषा राज्य मंत्री बने थे। श्री झा 1990 में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व राधा नन्दन झा के पुत्र कांग्रेस प्रत्याशी हरखू झा को हराकर विधायक बने। फिर 1995 में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व राधा नन्दन झा को पराजित कर विधायक बने। तथा 2005 में निर्दलीय उमीदवार के रूप में विजय हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।