Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday 29 December 2022

दरभंगा AIIMS अब अशोक पेपर मिल की ज़मीन पर : भोला यादव

 दरभंगा AIIMS अब DMCH परिसर में नहीं, अशोक पेपर मिल की जमीन पर बनेगा : सीएम और डिप्टी सीएम ने लिया फैसला


रिपोर्ट : सुरेश मिश्रा


दरभंगा : बिहार में दरभंगा एम्स शिलान्यास के पहले ही राजनीति शुरू हो गई है। राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक भोला यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव दरभंगा में बनने वाले एम्स को दरभंगा मेडिकल कॉलेज कैंपस से हटाकर अशोक पेपर मिल स्थित कैंपस में से एक बड़े भूभाग को देकर एम्स के निर्माण का निर्णय लिया है। 

इससे दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी सहित पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस निर्णय से एम्स को भी एक बड़ा स्थान मिल जाएगा। साथ ही साथ दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का अस्तित्व भी बरकरार रह जाएगा। राजद नेता भोला यादव ने कहा कि महागठबंधन शुरू से ही दरभंगा मेडिकल कॉलेज के अस्तित्व को कायम रखने की मांग कर रहा था।

साथ ही साथ एम्स का निर्माण शहर से बाहर बनाने की मांग उठा रहा था। उसी की परिणति है कि आज यह निर्णय हुआ। मैंने भी कई बार इस बात को लेकर मीडिया के माध्यम से और पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव का ध्यान आकृष्ट किया था। हम लोगों को खुशी है कि हमारी मांग पर दोनों नेताओं ने सकारात्मक निर्णय लिया है। इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सबसे खुशी की बात यह है कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का पुनः अस्तित्व पहले से उज्ज्वल होगा और इसका भी विस्तारीकरण होगा।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।