Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, 12 May 2023

डीएम ने नगर निगम को पेयजल आपूर्त्ति के दिये निर्देश

 न्यूज़ डेस्क :मधुबनी 12/05/2023

                                                       बढ़ती गर्मी एवं नगर निगम मधुबनी के कुछ वार्डो में   भूगर्भीय जल स्तर  को देखते हुए जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा नगर निगम को सभी चिह्नित स्थानों पर टैंकर द्वारा जल आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 


 उक्त संदर्भ में नगर आयुक्त अनिल चौधरी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सभी प्रमख स्थानों पर प्याऊ के इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक चौराहों और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पीने का पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छोटे छोटे स्थाई टैंकरों में पेय जल की आपूर्ति की जा रही है।


 


उन्होंने बताया कि कई वार्डों में जहां पेय जल आपूर्ति की कठिनाई महसूस हो रही है, वैसे जगहों पर नगर निगम की ओर से कुल आठ टैंकरों से सुबह शाम नियमित रूप से जल आपूर्ति की जा रही है।


नगर आयुक्त ने जानकारी दी है कि नगर निगम के किसी भी वार्ड में जल आपूर्ति की समस्या होने पर मोबाइल नंबर 97710 81811 पर संपर्क कर सूचना दी जा सकती है। उक्त जगह पर जल्द से जल्द जल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।