Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 1 जुलाई 2023

पर्यावरण दिवस पर एसएसबी द्वारा पौधरोपण

 पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा को लेकर एसएसबी ने किया पौधारोपण



मधुबनी जिले के भारत-नेपाल के सीमा पर तैनात 48 वीं बटालियन मुख्यालय जयनगर के कमांडेन्ट गोविंद सिंह भंडारी के नेतृत्व में  "डी"  समवाय दुल्लीपट्टी परिसर में एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों ने आज के दिन वृक्षारोपण किया। एसएसबी के अधिकारियों ने अपने कैम्प के साथ-साथ आस-पास इर्द-गिर्द सरकारी गैर-सरकारी जगहों  पर वृक्ष लगाकर अपना पृथ्वी मनुष अधिकार को पुरा किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 48वीं बटालियन मुख्यालय जयनगर के कमांडेन्ट गोविंद सिंह भंडारी ने मेगा उत्सव के शुभ अवसर पर गत वर्ष के भांति इस वर्ष भी 48वीं वाहिनी एसएसबी ने वृक्ष लगाने का काम किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार हम लोग वृक्ष लगाकर बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं। इस वर्ष भी हमारे एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों ने जगह जगह पर पेड़-पौधा लगाकर अपना पृथ्वी को बचाने के लिए

तमाम कर्मचारियों ने आज वृक्ष लगाकर पुण्य सौभाग्य का काम किया है। क्योकि वृक्ष जीवन प्रदान करने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जिसके बिना मानव जाति का अस्तित्व असंभव है। बीते करोना महामारी में ऑक्सीजन के लिए हमारे देश में चारों तरफ हाहाकार हुई थी और काफी जाने अभी तक जा चुकी है। आप सभी जानते हैं कि वृक्षारोपण क्यों अधिक जरूरी है। ऑक्सीजन लेने और कार्बन डाइऑक्साइड को छोड़ने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसो को अवशोषित करते हैं, जिससे वायु शुद्ध और ताजी बनती है। जितने हरे भरे पेड़ होगे, उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और अधिक विषैली गैसो को यह अवशोषित करेगे। प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत अधिक मात्रा मे बढ़ रहा है, जिसे रोकने के लिए अनेक

उपायों में से मानव संतुलन उपाय वृक्षारोपण भी उपाय है। क्योंकि ऑक्सीजन का स्रोत है वृक्ष, पर्यावरण को करते हैं शुद्ध, स्वास्थ्य की करते हैं रक्षा, पौधे जल का करते हैं संरक्षण, आयुर्वेद के आधार है वृक्ष, भोजन के है मुख्य स्रोत, अर्थव्यवस्था का साधन है वृक्ष, मृदा अपरदन मिट्टी के कटाव को रोकते हैं वृक्ष, बारिश के प्रमुख कारण है वृक्ष, मानव शक्ति है वृक्ष।



वही मौके पर मौजूद द्वितीय कमान संभाले हुए अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि पेड़ है प्रकृति की शान वृक्षारोपण हेतु लगाओ पेड़ों की रक्षा होगी, तभी हमारे जीवन की रक्षा होगी। पेड़ो के बिना हो जाएगा जीवन अपूर्ण, वृक्षारोपण करके करो प्रकृति को हरी भरी पूर्ण, पेड़ है प्रकृति के मान सम्मान, उन्हें  काटकर ना करो बर्बाद।


इस अवसर पर उप कमांडेन्ट संतोष कुमार निमोरिया ने कहा कि पेड़-पौधे जलवायु को संतुलित रखते हैं। वृक्ष लगाने से पर्यावरण दूषित होने से बचेंगे। मनुष्य द्वारा निकाली गयी जहरीली कार्बनडाइ ऑक्साइड को वृक्ष स्वयं शोषित कर जीवन दायी ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए वृक्षों की रक्षा करना, पौधों को लगाना महत्वपूर्ण कार्य हैं।


इस अवसर पर दुल्लीपट्टी के कम्पनी कमांडर निरीक्षक सोम लाल ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में काफी जरूरी है। पेड़-पौधे जीवनदायी है। इसकी सुरक्षा करना प्रत्येक मानव जाति का दायित्व बनता है। इस तरह से 48वीं बटालियन एसएसबी के द्वारा कुल 300 पौधा लगाने का काम किया गया है।

आज के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम में एसएसबी के सभी जवानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।