Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 16 जुलाई 2023

वाहन की चपेट में आने से महिला कांवड़िया घायल

 वाहन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय महिला कांवरिया गंभीर रूप से घायल


न्यूज़ डेस्क : मधुबनी



मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कमला पुल के समीप रविवार की सुबह वाहन की ठोकर से एक 50 वर्षीय वृद्ध महिला कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान देवधा थाना क्षेत्र के धमियापट्टी गांव निवासी

50 वर्षीय लीला देवी पति मनसुख दास बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को घायल महिला सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए कमला नदी आ रही थी। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने ठोकर मार दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां खतरे से बाहर बताई जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।