Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 11 सितंबर 2023

सदर अस्पताल में पीरामल फाउंडेशन द्वारा वर्कशॉप आयोजित

 टीम वर्क, संचालन, समय प्रबंधन आदि जैसे सॉफ्ट स्किल्स पर वर्कशॉप हुआ आयोजित 


न्यूज़ डेस्क : मधुबनी




सोमवार को मधुबनी के सदर अस्पताल में एक सत्र लेबर कक्ष में एक सॉफ्ट


स्किल के बारे में आयोजित किया गया। इस सत्र में टीम वर्क, संचालन, समय प्रबंधन आदि जैसे सॉफ्ट स्किल्स पर चर्चा की गई। लेबर कक्ष के सभी कर्मचारी मौजूद थे। इस मौके पर प्रभारी माधुरी कुमारी भी मौजूद थी। सभी ने सॉफ्ट स्किल्स और इसके महत्व के बारे में चर्चा की। कर्मचारियों को वीडियो दिखाया गया, जिसमें दिखाया गया कि एक टीम के लिए नेतृत्व प्रारंभ करना और टीम वर्क कितना महत्वपूर्ण है। सभी ने अपने भावनाओं को एक कागज पर भी लिखा।

यह कार्यशाला पीरामल फाउंडेशन के टीम मेंबर ऋतिका सिंह और मुदित पाठक द्वारा ली गई थी।

इस दौरान कर्मचारी वर्कशॉप से बहुत खुश थे और सत्र में उन्होंने उन चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की, जिनका वे सामना करते हैं। सभी ने लेबर कक्ष विभाग को बेहतर बनाने के लिए कैसे काम कर सकते हैं, इस पर भी चर्चा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड