Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 18 सितंबर 2023

SSB के शहीद हेड कॉन्स्टेबल की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

 शहीद मुख्य आरक्षी सिकंदर यादव की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन  रखकर दी गई श्रद्धांजलि



न्यूज़ डेस्क : मधुबनी



मधुबनी जिले में अवस्थित 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के प्रांगण में गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट के पर्यवेक्षण में सभी अधिकारियों, अधीनस्थ


अधिकारियों एवं जवानों द्वारा शहीद मुख्य आरक्षी सिकंदर यादव की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित नक्सल विरोधी अभियानों से क्षुब्ध नक्सलियों ने दिनांक 17/09/2018 को जिला-जमुई (बिहार) में 48वीं वाहनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर में पदस्थापित अवकाश पर गृहनगर गये हुए निहत्थे मुख्य आरक्षी सिकंदर यादव पर नक्सलियों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें मुख्य आरक्षी सिकंदर यादव वीरगति को प्राप्त हुए। मुख्य आरक्षी सिकंदर यादव के इस सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्र हमेशा स्मरण रखेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड