Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, 17 September 2023

गज़ाला परवीन बनी घोघरडीहा की राजद महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष

 राजद ए-टू-जेड की पार्टी :पंचायत से बूथ स्तर तक पार्टी को करेंगे मजबूत :- रेणु कुमारी(जिलाध्यक्ष)



 घोघरडीहा प्रखंड अध्यक्ष के पद पर गजाला परवीन का मनोनयन किया गया


न्यूज़ डेस्क : मधुबनी



मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल में राजद प्रखंड इकाई घोघरडीहा का एकदिवसीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान की अध्यक्षता एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि रामनरेश यादव के संचालन में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद रेणु यादव मुख्य रूप से उपस्थित थी।

बैठक में सर्वप्रथम संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेणु यादव की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष के पद पर गजाला परवीन को मनोनयन किया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रेणु यादव ने मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष को पंचायत अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर पर बूथ सचिव बनाने की अपील की तथा अभी से ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कही। वह बोली कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। लोग त्रस्त हैं, लेकिन सरकार आम जनता के बारे में सोचने के बजाय अपने ही प्रचार-प्रसार में लगी रहती है।

वहीं, पूर्व विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि कहा कि राजनीतिक दृष्टिकोण से अभी का समय बहुत महत्वपूर्ण है। अत: हम सभी कार्यकर्ताओं को इसे गंभीरता से समझना होगा। कुछ महीनों बाद ही लोकसभा का चुनाव है, इसे देखते हुए हमें अपनी रणनीति बनानी होगी। उन्होंने एक नारा भी दिया कि "अब न बचेगा कोई भी छोर-राजद चला गांव की ओर"। उन्होंने कहा कि पार्टी को गांव में पंचायत स्तर से बूथ स्तर तक पहुंचाना है और जनता के बीच उनके हक अधिकार को केंद्र की सरकार द्वारा किए जा रहे कटौती को लेकर जन चेतना को बढ़ाना होगा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक मजबूती पर चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार यादव, बबीता देवी, फूल कुमारी, समीला खातून, रजिया खातून, रेहाना परवीन, प्रदेश महासचिव रामबहादुर यादव, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय, आपदा जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष फुलपरास डॉ. धनवीर यादव, माणिक लाल राय सहित राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।