Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 10 November 2023

छात्राओं ने रंगोली और दीप सजावट में दिखलाई हुनर

 *आर.जी.एन. पब्लिक स्कूल में दीवाली की धूम, स्टूडेंट्स ने रंगोली मेकिंग और दीया डेकोरेशन में दिखाया हुनर*



धीरज गुप्ता (गया) 

 



गया : शेरघाटी एवं गया स्थित आर.जी.एन. पब्लिक स्कूल में दिवाली महोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में रंगोली,दीया स्टैंड, मून एंड स्टार मेकिंग,दीया व मोमबत्ती डेकोरेशन और वेस्ट मेटीरियल से झालर बनाने की प्रतियोगिताएं हुईं। रंगोली प्रतियोगिता में  अक्षरा,निशा, खुशी, मिन्हा इरफान, इतरत फातमा, आर्या,अंशिका, प्रज्ञा, अदिति व नंदिनी कौशिक, कार्ड मेकिंग में अलीजा रहमान, अंशिका, अंजली व हिबा बुशरा, दीया व मोमबत्ती डेकोरेशन में नंदनी, आयुषी, श्वेता, दिव्यांका, साक्षी, वदिशा रिया, अफशा व खुशी आदि विजेता रहे।मनमोहक रंगोली से बच्चों ने स्कूल कैंपस को सुंदर आकार दिया एवं सभी बच्चे इस कार्यक्रम में बहुत उत्साहित नजर आए, उनकी खुशी देखते ही बन रही थी.

स्कूल चेयरमैन श्री संजय कुमार ने सभी को पर्यावरण सुरक्षा के लिए ग्रीन पटाखे छोड़ने के लिए प्रेरित किया। श्री संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से स्टूडेंट्स में नैतिक शिक्षा का समावेश होता है। उन्होंने सभी से ग्रीन दीपावली मनाने की अपील की ताकि पर्यावरण को साफ रखने में सहयोग दे सके। उन्होंने बताया कि दीपावली सुख, समृद्धि, संपन्नता व प्रकाश का पर्व है। प्रकाश ज्ञान, प्रेम, आशा का होना चाहिए। प्रत्येक प्राणी के जीवन से अंधकार मिट जाए, इसी उद्देश्य के साथ सभी को दीपावाली की शुभकामनाएं दी ।विद्यालय की प्रधानाचार्या  सुचरिता पंचाध्यय ने भी दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए आपस में खुशियाँ बाँटने का संदेश दिया।इस मौक़े पर सह-निदेशक संजीव कुमार, शिक्षक आकिब अली, अजय कुमार, मिद्दत आरा, विनय श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।