Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday 31 December 2023

प्रशांत किशोर ने बिहार में जंगलराज की बताई हक़ीक़त

 *प्रशांत किशोर ने बिहार में जंगलराज की बताई हकीकत, कहा- नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार बिहार में 2021 के मुकाबले 2022 में 24 फीसदी ज्यादा क्राइम हुआ, करीब एक चौथाई क्राइम में हुई बढ़ोतरी*



*दरभंगा*: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में जंगलराज की हकीकत को बताया। प्रशांत किशोर ने कहा कि नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार बिहार में 2021 के मुकाबले 2022 में 24 फीसदी ज्यादा क्राइम हुआ है। करीब एक चौथाई से ज्यादा क्राइम बढ़ा है। जब मैंने चलना शुरू किया था उसके तीन महीने पहले महागठबंधन की सरकार बनी थी। उस वक्त ज्यादातर लोग बताते थे कि महागठबंधन की सरकार बनी है, राजद वाले आए हैं, कानून व्यवस्था बिगड़ेगी, ऐसा डर लोगों के मन में था। इस साल के शुरुआत से लेकर अबतक ये डर यथार्त में बदलता दिख रहा है, लोग मुझे रोजाना बताते हैं कि यहां मुखिया की हत्या हो गई, यहां लूट हो गया, यहां अपहरण हो गया। धीरे-धीरे क्राइम में इजाफा हो रहा है और लोगों के मन में जो डर था वो सच्चाई में बदलता दिख रहा है। 


*सरकार को लेकर लोगों के मन में है उदासीनता और गुस्सा, इस सरकार से कुछ होने वाला नहीं: प्रशांत किशोर*


प्रशांत किशोर ने महागठबंधन की सरकार को भी घेरा, कहा कि सामान्यतौर पर सरकार के प्रति लोगों में उदासीनता और गुस्सा है। शायद ही इक्का-दुक्का कोई मिलता है जिसे सरकार से कोई भरोसा-उत्साह है। ज्यादातर लोगों ने ये मान लिया है कि इस सरकार से कुछ होने वाला नहीं है।   


*प्रशांत किशोर ने 8.4 किलोमीटर तक की पदयात्रा*


बता दें कि जिले में प्रशांत किशोर ने रविवार को कुल 8.4 किलोमीटर तक पदयात्रा की। इस दौरान वे 3 पंचायतों के 6 गांवों में गए। कुशेश्वर स्थान के पांडो गांव से आसमा ब्रिज, शैलेश बाबा स्थान, त्रि जंक्शन, डॉ कल्पेश्वर पासवान क्लिनिक के पास से होते हुए जय मां दुर्गा मंदिर, बाबा कुशेश्वर धाम मंदिर, हनुमान मंदिर, भालुका, खालाशिन, गुलारिया, पचियारी राही से केवटगामा गांव तक गए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।