Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday 12 February 2024

अगर सरकार आपके धान को सही कीमत पर खरीदती तो बिहार के किसान भी पंजाब-हरियाणा के किसानों की तरह अच्छा पैसा कमा पाते : प्रशांत किशोर

 न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

12:02:2024


*अगर सरकार आपके धान को सही कीमत पर खरीदती तो बिहार के किसान भी पंजाब-हरियाणा के किसानों की तरह अच्छा पैसा कमा पाते: प्रशांत किशोर*






*खगड़िया*: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप धान को सही कीमत पर बेचते तो पंजाब, हरियाणा के किसानों की तरह अच्छा पैसा कमाते। लेकिन, आपने जीवन में कभी धान, गेहूं, मकई के लिए वोट ही नहीं किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि आपने कभी फैक्ट्री-रोजगार के लिए वोट नहीं दिया। अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए वोट नहीं दिया। अभी दो महीने पहले धान की कटाई हुई है। आपने धान की बिक्री की है, धान की कीमत है 2100 रुपए और आपने बेचा है 1650, 1700, 1800 रुपए में। ये बात सभी लोगों को पता है कि अगर आप 2100 रुपए में धान की बिक्री करते तो आपकी आमदनी बढ़ती। आप भी पंजाब, हरियाणा के किसानों की तरह अच्छा पैसा कमाते। लेकिन, आपने जीवन में कभी धान, गेहूं, मकई के लिए वोट ही नहीं किया। जब आप लोग पढ़ाई के लिए, रोजगार के लिए, अपनी आमदनी के लिए वोट ही नहीं देते हैं, तो वो मिलेगा कैसे? यही बात बताने के लिए मैं गांव-गांव घूम रहा हूं। 


*जन सुराज पदयात्रा में शामिल हुए लोक गायक छैला बिहारी, गीतों को सुना बटौरी तालियां*


बता दें कि गोगरी ब्लॉक के छोटी मुस्कीपुर गांव में जन सुराज पदयात्रा में बिहार के लोक गायक, अभिनेता छैला बिहारी भी शामिल हुए। वहीं लोगों को वोट के प्रति ना केवल जागरूक किया बल्कि अपने गीतों की कुछ लाइनों को गाकर सुनाया भी। जिसके बाद जन सभा में शामिल लोगों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।