Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 12 जून 2024

अभियान चलाकर किया वृहद वृक्षारोपण

 अभियान चला कर किया वृहद् वृक्षारोपण 






साभार : सुमित कुमार राउत

मधुबनी 




मधुबनी जिले के जयनगर में गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार सशस्त्र सीमा बल, 48वीं वाहिनी जयनगर द्वारा राजकीय बालक उच्च विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन विवेक ओझा कार्यवाहक कमांडेंट, 48वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में संयुक्त रूप से सिविल प्रशासन के साथ मिल कर किया गया।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के जवानों एवं सिविल प्रशासन की तरफ से राजीव रंजन प्रखंड विकास पदाधिकारी, अमित कुमार मंडल निबंधन पदाधिकारी, स्थानीय लोगो एवम स्कूल के बच्चों ने स्कूल परिसर में 200 पौधों का रोपण किया।

इस बाबत राजीव रंजन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पौधारोपण उपरांत अपने वक्तव्य में बताया कि पौधे हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। ये हमें आक्सीजन देते हैं, जिसकी हमें साँस लेने के लिए जरुरत पड़ती है। पौधे लगाने से पृथ्वी के हरे आवरण को बढ़ाने में मदद मिलती है और पर्यावरण में सुधार होता है। हमारे घर में या हमारे पड़ोस में वृक्षारोपण करने से हमें हरियाली की सुंदरता का आनंद देखने को मिलता है, इसलिए हमें प्राकृतिक का संतुलित बनाये रखने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने, स्वस्थ और खुशहाल जीवन को बढ़ावा देने के लिए पौधों को बचाना और पौधों को लगाना जरूरी है, साथ ही पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए लोगों से अपील की कि सभी लोगों को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए, साथ ही अपने जान पहचान के लोगों को भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना चाहिए।

इस मौके पर विवेक ठाकुर, पुरुषोत्तम कुमार एवं अन्य कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।