Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 3 जुलाई 2025

देवधा थाना एवं SSB की संयुक्त कार्रवाई में गाँजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

 देवधा थाना एवं SSB की संयुक्त कार्रवाई में गाँजा के साथ तस्कर गिरफ्तार


मधुबनी पुलिस एवं SSB द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 4.390 किलोग्राम गांजा सहित अन्य सामान के साथ 02 तस्कर को गिरफ्तार किया गया




न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

03:07:2025


दिनांक–02.07.2025 को सुबह करीब 11:00 बजे गुप्त सूचना मिला कि दिलीप नायक, पे0–स्व0 जानकी नायक, साकिन–उत्तरी देवधा वार्ड नंबर–01, थाना–देवधा, जिला–मधुबनी अपने पान गुटखे के दुकान तथा घर में गांजा का अवैध कारोबार कर रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन करने के लिए मधुबनी पुलिस (देवधा थाना) एवं SSB देवधा BOP के द्वारा संयुश्च रूप से छापामारी करते हुए दिलीप नायक के पान गुटखे की दुकान एवं घर से 4.390 किलोग्राम गांजा एवं अन्य सामान के साथ दिलीप नायक एवं उसके भाई नवीन नायक को गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध देवधा थाना कांड संख्या 67/25, दिनांक–02.07.2025, धारा–20/22 NDPS Act दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तार तस्कर का नाम एवं पता:–

1. दिलीप नायक, 2. नवीन नायक

दोनों भाई पे0–स्व0 जानकी नायक, पे0–स्व0 जानकी नायक, साकिन–उत्तरी देवधा वार्ड नंबर–01, थाना–देवधा, जिला–मधुबनी।


बरामदगी:–

1. गांजा-4.390 किलोग्राम

2. भारतीय रूपया-540/-

3. नेपाली रूपया-100/-

4. स्टील प्लेट-02 

5. कैंची-1

6. मोबाईल-2

अन्य सामान

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड