Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 14 सितंबर 2026

बहुमुखी प्रतिभासम्पन्न अमल कुमार झा का दरभंगा में भव्य सम्मान समारोह आयोजित

 अमल कुमार झा का भव्य सम्मान, साहित्य-संस्कृति में योगदान की सराहना



शिम्मर फाउंडेशन व बाबूजीक लाइब्रेरी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ समारोह, डॉ. रमण झा ने की अध्यक्षता





न्यूज़ डेस्क : मधुबनी 

13:09:2026



दरभंगा : साहित्य, शिक्षा, समाज एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मैथिलीसेवी श्री अमल कुमार झा के सम्मान में रविवार को बाबूजीक लाइब्रेरी के सभागार, राजकुमार गंज, दरभंगा में गरिमापूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शिम्मर फाउंडेशन, दरभंगा एवं बाबूजीक लाइब्रेरी, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।


समारोह की अध्यक्षता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के मैथिली विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रमण झा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सुषमा झा द्वारा मंगलगीत ‘जय जय भैरव’ के गायन से हुआ। इसके बाद आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।


बाबूजीक लाइब्रेरी के राजेश कुमार सिंह ठाकुर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए आगत अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में श्री अमल कुमार झा को अभिनंदन-पत्र समर्पित कर उनके साहित्यिक, शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।


इस अवसर पर अतिथियों का मिथिला पेंटिंग, पाग एवं दुपट्टा आदि से सम्मान किया गया। इससे समारोह में मिथिला की कला, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान की विशेष झलक देखने को मिली।


कार्यक्रम का मंच संचालन आशुतोष कुमार ने किया। समारोह में सुशांत भास्कर, डॉ. अवनींद्र कुमार झा, सुमिता झा, मंजर सुलेमान, जमील हसरत, विजय शंकर झा, श्यामानंद कुमार, विजय मिश्रा, तरुण मिश्रा, शंभू नारायण चौधरी (ठगड़िया), योगानंद झा सहित साहित्य, शिक्षा, समाज एवं संस्कृति से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


इस अवसर पर शिम्मर फाउंडेशन के संस्थापक एवं फिल्म निर्देशक सुमित सुमन ने कहा कि किसी व्यक्ति के योगदान का सार्वजनिक सम्मान केवल सम्मानित व्यक्ति का उत्साहवर्धन नहीं करता, बल्कि समाज में साहित्य, संस्कृति एवं रचनात्मक कार्यों के प्रति जिज्ञासा और प्रेरणा भी पैदा करता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने समाज, भाषा और संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।


उन्होंने कहा कि शिम्मर फाउंडेशन साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में ऐसे सार्थक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संवाद और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।


कार्यक्रम के अंत में स्वर्ण किरण झा ‘प्रेरणा’ ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने सभी आगत अतिथियों, साहित्यप्रेमियों एवं आयोजन से जुड़े सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


गरिमापूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न समारोह में उपस्थित लोगों ने अमल कुमार झा के साहित्यिक, शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड