Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

जीएम रोड़ में हुए तिहरे हत्याकांड मुख्य आरोपी शिवकुमार झा मधुबनी से गिरफ्तार

 

रिपोर्ट : सुरेश मिश्रा


दरभंगा: दरभंगा में तीन लोग को जिंदा जलाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवकुमार झा को मधुबनी से गिरफ्तार किया है। पुलिस को इसकी सरगर्मी से तलाश थी। 10 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड में भू-माफिया द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को जिंदा जलाकर मारने की घटना का मुख्य आरोपी शिवकुमार झा को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


शिवकुमार झा की गिरफ्तारी शुक्रवार की शाम मधुबनी जिले के साहरघाट इलाके से हुई। दरभंगा के प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस मामले में शिवकुमार झा समेत 40 अज्ञात लोग आरोपी बनाए गए थे। इनमें से 8 को पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार किया था जबकि तिरुपति नामक एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को ही लहेरियासराय थाना क्षेत्र से पकड़ा है।


उसके बाद मुख्य आरोपी शिवकुमार झा की गिरफ्तारी हुई है।  दिल दहला देनेवाली इस घटना में भू-माफिया पर जीएम रोड के संजय झा, उनकी गर्भवती बहन पिंकी और छोटी बहन निक्की को जलाकर मारने का आरोप है।  संजय और पिंकी की पीएमसीएच में दो दिन पहले मौत हुई थी जबकि गर्भ में पल रहा बच्चा पहले ही मौत के मुंह में समा गया था। गंभीर रूप से झुलसी निक्की का इलाज चल रहा है।


बता दें कि 10 फरवरी को दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड में भू-माफिया शिवकुमार झा पर एक जमीन विवाद में एक गर्भवती महिला समेत एक ही परिवार के 3 लोगों को जिंदा जला देने का आरोप था। इनमें से गर्भवती महिला पिंकी झा, उनके पेट में पल रहे बच्चे और उनके भाई संजय झा की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पिंकी की बहन निक्की भी इस घटना में घायल हुई थी। इधर, इस इस घटना को लेकर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।