Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

डीएम ने लदनियां प्रखंड के कार्यपालक सहायक विकास कुमार को किया तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के एवज में रिश्वत वसूली करने का है आरोप

 


जिला पदाधिकारी मधुबनी अमित कुमार ने लदनियां प्रखंड के कार्यपालक सहायक विकास कुमार को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र देने के एवज में लाभुकों से रिश्वत वसूली करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

डीएम ने ज्ञापांक संख्या-368, दिनांक 19 फरवरी 2022 को सम्बंधित कार्यपालक सहायक विकास कुमार सहित सम्बंधित पदाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि 

मामला लदनियां प्रखंड के गिधवास पंचायत से सम्बंधित है।

ज्ञात हो कि जनसेवक अरुण कुमार झा लदनियां को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के नाम पर प्रति प्रमाण पत्र 100 रुपये रिश्वत वसूली की गई राशि यानी 2100 रुपये विकास कुमार द्वारा देते वायरल वीडियो हुआ था। बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने वायरल वीडियो को सत्य मानकर अपने कार्यालय पत्रांक संख्या-957, दिनांक 10 अगस्त 021 को जनसेवक अरुण कुमार झा से जवाब तलब किया गया। बीडीओ ने कार्यपालक सहायक विकास कुमार का स्पष्टीकरण का जवाब स्वीकार योग्य नहीं माना। उन्होंने कार्यपालक सहायक विकास कुमार के जवाब को संव्यवहार और सरकारी सेवक एवं सरकारी सेवा आचार संहिता के प्रतिकूल मानकर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का अनुशंसा किया था।

स्थानीय लोगों एवं प्रखंड कर्मी एवं कार्यपालकों की नजर डीएम के उस आदेश पर टिकी है, जिसमें उक्त रिश्वत प्रकरण के मुख्य आरोपी जनसेवक अरुण कुमार झा के विरुद्ध कौन सी कार्रवाई की जाती है, जो वायरल वीडियो में रिश्वत लेते दिखाये गया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड