Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, 27 February 2022

तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन

 तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन



मधुबनी जिला के खजौली प्रखंड क्षेत्र के सुक्की गांव कमला स्पोर्टस क्लब सुक्की के तत्वावधान में कमला फुटबॉल मैदान पर तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।


पहला मैच में बरौनी ने दरभंगा को 1-0 से हराया। मैच की शुभारंभ स्थानीय सुक्की पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह ने किक मारकर खेल की सुरुआत किया। कमला साइफन पुल के नीचे नदी के गोद में बने कमला फुटबॉल मैदान में मंद मंद हबा और धूप के बीच सैकड़ों खेल प्रेमी की तालियों के साथ खेल का आनंद ले रहे थे। स्वागत के साथ खेलने उतरी दरभंगा और बरौनी के टीम की खिलाड़ी ने खेल के शुरुआत से ही रक्षात्मक खेल का परिचय दिया। प्रथम हाफ बराबरी पर समाप्ति के बाद खेल के दूसरे हाफ में खेल सुरु होते ही बरौनी के खिलाड़ी खेल के 50वे मिनट में दरभंगा के खिलाड़ी को छकाते हुए दरभंगा कि गोल किपकर को भेदकर बरौनी ने बढ़त 1-0 कर लिया।वही दूसरे हाफ में दरभंगा की खिलाड़ी ने बढ़त को कम करने की भरसक प्रयास किया, लेकिन बरौनी के खिलाड़ी की शानदार खेल के सामने दरभंगा के खिलाड़ी बरौनी की गोल कीपर के भेदने में सफल नही हो सका। खेल समाप्ती पर बरौनी ने दरभंगा को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। खेल में बेहतरीन खेल का प्रदेशन करने बाले दरभंगा के सुरेन्द्र को बेस्ट 11 के पुरस्कार भाजपा नेता व राजनगर के स्वर्ण व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद के हाथों प्रदान किया गया। वही बेस्ट 22 के पुरस्कार बरौनी के मो० सिद्क्की को स्थानीय मुखिया अशोक कुमार सिंह सरपंच अरुण कुमार सिंह के हाथों प्रदान किया गया।

इस मौके पर रेफरी के भूमिका में संभु पंजियार, सुरेश कुमार, सुभाष कुमार थे।

वही स्करोर व संचालन शिक्षक जिबछ सिंह ने किया।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, पूर्व सरपंच अभिषेक कुमार, अमरेश कुमार पूर्व जिप सदस्य प्रमोद कुमार सिंह, अनिल कुमार, चंदन नायक, ललित सिंह, ईश्वर कुमार सिंह सहित अन्य दरस्क मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।