Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 29 मार्च 2022

आईजी, सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल ने किया 18बटालियन राजनगर का निरीक्षण

 आईजी, सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल ने किया 18बटालियन राजनगर का निरीक्षण




न्यूज़ डेस्क : मधुबनी



पंकज कुमार दराद, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना के द्वारा 18वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल राजनगर का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान वाहिनी में उपस्थित उपमहानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय, मुजफ्फरपुर से के. रंजीत और वाहिनी के कमांडेंट अरविंद वर्मा द्वारा महानिरीक्षक का स्वागत किया गया। उनके आगमन उपरांत वाहिनी की सुसज्जित गार्ड ने महानिरीक्षक उनको गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान दिया। इसके बाद महानिरीक्षक द्वारा कैंपस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत सैनिक सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों से व्यक्तिगत रूप से रूबरू हुए तथा उनकी समस्याओं के निवारण हेतु आश्वासन दिया।

इस कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार, बृजेश कुमार यादव (उप कमांडेंट), शिरीष काला (सहायक कमांडेंट) निरीक्षक प्रदीप कुमार मंडल तथा वाहिनी के समस्त बल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड