Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

स्कूलों के एसोसिएट एनसीसी अफसरों का नहीं होगा इच्छाविरुद्ध ट्रान्सफर : शिक्षामंत्री

 स्कूलों के एसोसिएट एनसीसी अफसरों का नहीं होगा इच्छाविरुद्ध ट्रांसफर : शिक्षामंत्री 







रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

15:09:2026


मधुबनी : बिहार में इन दिनों स्कूल के शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की बात चल रही है। बिहार के चुनिंदा स्कूलों में एनसीसी का प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं को दिया जाता है ।  स्कूल में कार्यरत एसोसिएट एनसीसी अफसरों के प्रशिक्षण पर केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा काफ़ी खर्च किया जाता है तब वे प्रशिक्षित एएनओ बनते हैँ। इस परिस्थिति में, जबकि हर वक़्त शिक्षकों के ट्रांसफर की बात होती हो, तो एएनओ के मन में सदा संशय बना रहता था कि कहीं बेवजह हमारा भी जबरन ट्रांसफर तो नहीं कर दिया जाएगा । फिर एनसीसी ट्रूप का संचालन कौन करेगा? इसी उधेड़बुन में विगत रविवार को राज्य के विभिन्न बटालियनों के एएनओ पटना एनसीसी ग्रुप मुख्यालय पहुँचे और वहाँ सरप्लस शिक्षक के मुद्दे पर बैठक की । बैठक में एक राय बनी कि इस मुद्दे पर शिक्षामंत्री मिथिलेश तिवारी से भेंट कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया जाए । फिर एएनओ सब एकसाथ शिक्षामंत्री के आवास पर पहुँचे । मंत्री के सचिव ने अवकाश का दिन होने के बावजूद सभी एनसीसी अफसरों को मंत्री से मिलवाया। एएनओ की टीम ने शिक्षामंत्री श्री मिथिलेश कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर सरप्लस शिक्षक से मुक्त रखते हुए वर्तमान विद्यालयों में ही एनसीसी के साथ शैक्षणिक कार्य करने की अनुमति हेतु निवेदन किया । इस संबंध में 34 बिहार बटालियन एनसीसी के एएनओ डॉ. केशव चन्द्र झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जानकारी दी कि शिक्षामंत्री ने सकारात्मक परिणाम का अविलम्ब आश्वासन दिया, जिससे सभी एएनओ के मन को शान्ति मिली और उनलोगों ने शिक्षामंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। 


एएनओ की टीम में 38 बिहार बटालियन एनसीसी, बिहारशरीफ़ के अजय कुमार, शैलेश कुमार रंजन, प्रशांत कुमार, 34 बिहार मधुबनी के डॉ. केशव चन्द्र झा, 7 बिहार छपरा के अखिलेश्वर प्रसाद, उपदेश कुमार, 23 बिहार भागलपुर के रविशंकर कुमार, 32 बिहार मुजफ्फरपुर के संजय कुमार, राजीव नयन झा, सुधांशु शेखर एवं 1 बिहार एयर स्क्वाड्रन के सुमित कुमार उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड