Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, 8 March 2022

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन





न्यूज़ डेस्क : मधुबनी



अयाची नगर युवा संगठन द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खडरख  के प्रांगण में वरिष्ठ सदस्य मनोज कंठ के नेतृत्व में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधान अशोक कुमार चौधरी ने की । मौके पर संस्था के संस्थापक विक्की मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि  प्रतियोगिता 7वीं और 8वीं के बच्चों के बीच था जिसमें तीन विषय -  महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और दहेज प्रथा था। इसमें किसी एक विषय पर बच्चों को लिखना था। अधिकतम और न्यूनतम शब्द सीमा के लिए भी नियम रखा गया था। प्रतियोगिता में लगभग 80 बच्चों ने भाग लिया। संगठन के आदित्य कुमार ने बताया कि 15 फरवरी को रिजल्ट प्रकाशित कर सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर संगठन के प्रवीण कुमार, रमेश कुमार, नंदू ठाकुर, कृष्ण कुमार,सतीश कुमार, रमानंद कुमार समेत शिक्षक प्रशान्त कुमार मंडल,बिजली मुखिया,जगवीर राम,विजय राउत, शिक्षिका नेहा कुमारी, दीपा कुमारी उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।