Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 20 मार्च 2022

दो दिवसीय अखिल भारतीय मजदूर हड़ताल को लेकर मार्क्सवादी पार्टी ने किया समीक्षा बैठक

 दो दिवसीय अखिल भारतीय मजदूर हड़ताल को लेकर मार्क्सवादी पार्टी ने किया समीक्षा बैठक 


मधुबनी

 जिला के अंधराठाढ़ी प्रखंड के भदुआर गांव में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने आगामी होने वाले 28 और 29 मार्च को अखिल भारतीय मजदूर हड़ताल को लेकर एक समीक्षा बैठक किया। जिसमें मार्क्सवादी पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिला मंत्री कॉमरेड योगेंद्र यादव ने कहा कि देश  में संप्रदायिक विभाजन की  राजनीतिक देश के संविधान को अंगूठा दिखा रहा है। वही बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला पर्यवेक्षक कॉमरेड प्रेम कांत दास ने कहा कि दुनिया में आज पूंजीवादी युद्ध के मुहाने पर खड़ा है देश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा की हालत खस्ता है और कृषि संकट चरम पर पहुँच गया है। उन्होंने मजदूर विरोधी कानून  के खिलाफ Trade union के आवाहन पर 28 और 29 मार्च को आयोजित अखिल भारतीय मजदूर हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया। बैठक में विनोद कुमार मंडल अधिवक्ता ,  अब्दुल वहाब , श्रीराम यादव , मिश्रीलाल राम मोहम्मद इजहा रूल सहित दर्जनों वक्ताओं ने बैठक को संबोधित किया.।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड