Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 22 मार्च 2022

एमएलसी प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ के सम्मान कार्यक्रम में उमड़ी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की भीड़

 एमएलसी प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ के सम्मान कार्यक्रम में उमड़ी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की भीड़ 




बिना भेदभाव किये सबका साथ ले कर जनप्रतिनिधियों के मान सम्मान अधिकार मांग समस्याओं  के लिये आवाज बुलंद किया, आप सभी के साथ और आशीर्वाद से आगे भी आवाज बुलंद करता रहा रहूंगा :-  सुमन कुमार महासेठ



मधुबनी जिले के जयनगर में निर्वतमान विधान पार्षद सह वर्तमान निर्दलीय विधान पार्षद प्रत्यासी सुमन कुमार महासेठ के द्वारा मेन रोड स्थित सूड़ी विवाह भवन के सभा परिसर में  जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ता का सम्मान सह  स्वागत व अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक ब्रज भूषण सिंह एवं मंच संचालन वार्ड सदस्य सूर्यदेव यादव के द्वारा किया गया। निवर्तमान एमएलसी सुमन महासेठ के द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिथिला परंपरा अनुसार फूल माला, पाग, चादर से सम्मानित किया गया। निर्वतमान एमएलसी निर्दलीय प्रत्यासी सुमन कुमार महासेठ के द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैंने आप सभी के साथ प्यार स्नेह  आशीर्वाद से जीतकर सदन तक पहुँचा। सदन में आप सभी जनप्रतिनिधियों के सुझावों से अधिकार मान सम्मान मानदेय बढ़ाने और समस्याओं को और निदान को ले आपकी आवाज बनकर बिना भेद भाव जात पात से ऊपर उठकर सदन में आवाज को बुलंद किया। आम जन लोगों के जन समस्याओं को निदान हेतू कई विकास कार्यों को किया। यह चुनाव किसी दल का नहीं बल्कि आपके मत का चुनाव है। मैं जब पहली दफे चुनाव जीतकर आया और एमएलसी बना तो जनप्रतिनिधियों के स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया था। अब कईं प्रत्यासी चुनावी  मैदान में हैं और लुभाने के कार्य  कार्यक्रम और लुभावने वादे कर रहें है। मैं सदैव क्षेत्र में आप सभी के बीच रहा और भर्मण करता रहा हूँ। जनसमस्याओं से अवगत होकर हर सम्भव निदान कर विकास कार्यो को किया। आप सभी जात पात दल से ऊपर उठकर आप अपना साथ और आपके मत स्वरूप आर्शीवाद प्राप्त कर आप मुझे सदन तक भेजने का कृपा करेंगे, और मैं पुनः आपका  हक अधिकार मान सम्मान दिलाने कार्य आप सभी के आवाज बनकर सदन में उठाता रहूंगा। आम जनों के जनसमस्याओं का निदान करता रहूंगा। यह कार्य मेरा धर्म और कर्म भी हैं मैं सदैव आपका था और आपका ही रहूंगा।

इस मौके पर मंचासीन जिला परिषद सदस्या अंजली कुमारी, पूर्व प्रमुख सचिन सिंह, कीर्तन सिंह, पूर्व जिला पार्षद रोहित नारायण यादव, पूर्व उप प्रमुख मिथलेश पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम कुमार साह, संरक्षक सूर्यनाथ महासेठ, प्रखण्ड प्रभारी नीलेश सिंह, पूर्व मुखिया अवधेश यादव,  सामाजिक कार्यकर्ता दीपक खर्गा, प्रवीर महासेठ, मुखिया रामदास हाजरा, जितेंद्र सिंह, नागेश्वर सिंह, अनिल जायसवाल,  पवन कपड़ी, अमित अमन, दिनेश पूर्वे, सुधीर खरगा, पुरषोत्तम गुप्ता समेत कई सामाजिक कार्यताओं  जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।