Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 9 अप्रैल 2022

सम्राट अशोक जयन्ती के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

 सम्राट अशोक जयन्ती के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान




अयाची नगर युवा संगठन के तत्वावधान में सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बिट्ठो प्रांगण में प्रोत्साहन सह सम्मान समारोह का आयोजन संगठन के संस्थापक विक्की मंडल के नेतृत्व में किया  गया। उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ विद्यानन्द झा ,बिल्टू राम, वरिष्ठ पत्रकार उदय कुमार झा, विद्यालय प्रधान मोहन कुमार बैठा उपस्थित थे। सम्राट अशोक के चलचित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में वर्ष 2022 के 10वीं विद्यालय टॉपर किशन कुमार को प्रशस्ति प्रमाण पत्र ,मेडल के साथ 5100 रुपया का चेक प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया जो जगउमा फाउंडेशन के संचालक शंकर झा के सहयोग से दिया गया। वहीं गर्ल्स टॉपर सीता कुमारी को मोमेंटो, मेडल के साथ 501 रुपया का चेक  संगठन द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया। इसके साथ प्रथम श्रेणी से उतीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मंच संचालन आदित्य कुमार ने किया । धन्यवादज्ञापन संस्था के संस्थापक विक्की मंडल ने किया। मौके पर संगठन के सदस्य धीरज लाभ, सतीश कुमार, रमेश ठाकुर, नंदू ठाकुर, राजा चौपाल, संतोष कुमार, अजीत मंडल, देबू कुमार उपस्थित थे। वहीं शिक्षक घनश्याम राय ,संतोष झा, बसंत चौधरी, विजय कुमार अंकज,सुमित कुमार ,डॉक्टर विशंभर प्रसाद ,दीपक कुमार ,शिक्षिका भारती कुमारी ,संगीता झा उपस्थित थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड