Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 24 अप्रैल 2022

शादी से पहले प्रेमी के साथ रात में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई लड़की, गांव वालों ने मंदिर ले जाकर करवा दी प्रेमी से शादी

 शादी से पहले प्रेमी के साथ रात में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई लड़की, गांव वालों ने मंदिर ले जाकर करवा दी प्रेमी से शादी




मामला मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के मलमल गांव का है। बता दें कि लड़की के प्रेम-प्रसंग की बात सामने आने पर वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ लिया। बता दें कि उक्त लड़की की 11 मई को शादी तय थी। इसके बाद गांव में पंचायत बैठी और लड़की की शादी उसके प्रेमी के साथ करानी तय की गई। इसके बाद दोनों का विवाह कराया गया। 


दरअसल, लड़की अपने प्रेमी संग घर के छत पर थी, जिसे लड़की की मां ने देख लिया। इसके बाद लड़की की मां शोर-शराबा करने लगी, जिसे सुन काफी लोग जमा हो गए। लोगों ने लड़के को पकड़ लिया। इधर, इस मामले की जानकारी लड़की की जहां शादी तय हुई थी, वहां हो गई। इसके बाद वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। 


इसके बाद लड़की के परिजन ने प्रेमी विकास कुमार यादव के बिरुध्द पंचायत बैठाया। जहां पंचों ने लड़की के रिश्ते टूट जाने को गंभीरता से लेते हुए दोनों प्रेमी युगल को शादी के रिश्ते में बांधने का फरमान जारी किया। इसे दोनों पक्षों ने स्वीकार कर गांव के मंदिर में विवाह के बंधन में बंध गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड