Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 23 अप्रैल 2022

लालू प्रसाद को जमानत मिलने पर राजद में हर्ष

 लालू प्रसाद को जमानत मिलने पर राजद में हर्ष 





न्यूज़ डेस्क : मधुबनी


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव  को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर लोगों में खुशी है। राजद कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। इस संबंध में राजद जिला अध्यक्ष सह लौकहा विधायक भारत भूषण मंडल ने कहा 

लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आने पर कार्यकर्ताओं का मनोबल उंचा होगा। पार्टी अपने जनाधार को मजबूत करने का कार्य करेगी। मधुबनी विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि न्यायालय ने सही समय पर उचित फैसला देने का कार्य किया है। कार्यकर्ता अपने नेता का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन देर से ही सही अब कार्यकर्ताओं का सपना पूरा होगा जब उनके नेता कार्यकर्ताओं के सामने होंगे। खुशी जताने वालो में पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व विधायक डॉ फैयाज अहमद, सीताराम यादव, रामावतार पासवान,राजद के वरिष्ठ नेता रामकुमार यादव, रामबहादुर यादव, फुलहसन अंसारी, संतोष यादव,इंद्रजीत राय,देवनारायण यादव,प्रदीप प्रभाकर,मिंटू सहजादा,धनवीर यादव, अजीतनाथ यादव, रामानंद बरनैता,कामेश्वर यादव,वीरेंद्र यादव, रामसागर पासवान, गुलजार अहमद, देवनारायण साह, हरेराम राय,इंद्रभूषण यादव,अमरेंद्र चौरसिया, संजीव कुमार यादव, रूदल यादव,सहित अन्य ने कहा कहा कि लालू यादव के जेल में रहने के कारण राज्य की गरीब जनता अपने आप को असहाय महसूस कर रहे थे। वहीं भारतीय राजनीति में शून्यता की स्थिति पैदा हो गई थी। लेकिन अब गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज उठाने वाले नेता लालू यादव की कमी महसूस नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमलोगों को न्यायालय के फैसले पर पूरा भरोसा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।