Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 16 मई 2022

बुद्ध जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

 बुद्ध जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित




न्यूज़ डेस्क : मधुबनी



 दिनांक 16 मार्च 2022 को बुद्ध जयंती के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वर नगर, दरभंगा के प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ उदय नारायण तिवारी की अध्यक्षता में एक "भाषण प्रतियोगिता" आयोजित की गई।


           प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्य थे- पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अयोध्या नाथ झा एवं वरीय इतिहासकार डॉ अवनींद्र कुमार झा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के ही इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नैयर आजम आमंत्रित किए गए थे। कार्यक्रम का आरंभ 11:30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद महात्मा बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


       भाषण प्रतियोगिता में प्राचीन भारतीय इतिहास, इतिहास, संस्कृत, भूगोल, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, दर्शनशास्त्र आदि विभागों के कुल 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम पुरस्कार प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग के शोध छात्र अभिषेक प्रभात को, द्वितीय पुरस्कार दर्शनशास्त्र विभाग के शोध छात्र धीरज कांत झा को एवं प्राचीन इतिहास के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र गोविंद नारायण झा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।


        प्रतियोगिता के पश्चात बुद्ध एवं उनके जीवन दर्शन पर वरीय इतिहासकार डॉ अवनींद्र कुमार झा का विशेष व्याख्यान काफी विद्वता पूर्ण रहा। उन्होंने ब्राह्मण ग्रंथ, अरण्यक, उपनिषद्, दर्शन, योग के साथ बौद्ध साहित्य का समन्वय स्थापित करते हुए बुद्ध के विचारों को रेखांकित किया। जेआरएफ गिरिंद्र मोहन ठाकुर ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से बौद्ध दर्शन में त्रिरत्न प्रतीक के महत्व को दर्शाया।


        विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नैयर आजम ने बुद्ध को आदर्श मानव के रूप में प्रस्तुत करते हुए अपने जीवन में उन्हें आत्मसात करने पर जोड़ दिया। पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अयोध्या नाथ झा ने खुद को एक प्रखर दार्शनिक तथा समाज सुधारक बताते हुए उनकी प्रासंगिकता को महत्वपूर्ण बताया।


           अध्यक्षीय संबोधन में डा उदय नारायण तिवारी ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉली सिन्हा, कुलसचिव डॉ मुस्ताक अहमद के प्रति आभार जताते हुए, उन्हें अपना प्रेरणा स्रोत बताए। इस आयोजन को सफल बनाने में विभाग के श्री मनोज राम, कृष्ण कुमार, रश्मि कुमारी, शोधार्थी मुरारी कुमार झा आदि मुख्य भूमिका में रहे। धन्यवाद ज्ञापन विभागीय अतिथि शिक्षिका डॉक्टर प्रतिभा किरण ने किया।


          इस अवसर पर पूर्णिमा कुमारी, प्रभाकर चौधरी, जयंती, पुष्पांजली, शालिनी, सौरव, अभय, राजा अंबेडकर, श्वेता, नेहा सिद्धकी, नाजिमा नाहिद आदि उपस्थित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।