Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday 22 May 2022

स्व.राजीव गाँधी की जयंती काँग्रेस कार्यालय में मनाई गई

 स्व.राजीव गाँधी की जयंती काँग्रेस कार्यालय में मनाई गई 




न्यूज़ डेस्क : मधुबनी




शनिवार को जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय के सभागार में सूचना प्रद्योगिकी एवं दूर संचार क्रांति के जनक, आधुनिक भारत के शिल्पी देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी जी की 31 वीं पुण्यतिथि,बलिदान दिवस के रूप में  सादगी से मनाई गई।

सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर शिद्दत से याद करते हुए कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदासुमन निवेदित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा आज ही वह मनहूस दिन है जब 1991 को  आधुनिक भारत के शिल्पकार,देश को 21 वीं सदी का स्वप्न द्रष्टा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्व राजीव गांधी जी को हमलोगों से छीन लिया था,आज सम्पूर्ण देश इस युगद्रष्टा को नमन कर रहा है,उन्होंने ने अपने अल्प समय के कार्यकालों में देश के चौमुखी विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सपना को साकार रूप देते हुए त्रिस्तरीय पंचायत को संवैधानिक अधिकार को कानूनी रुप देकर सुदृढ़ किया, गाँवों एवं गरीब के बच्चों को उच्चस्तरीय पढ़ाई के लिए नवोदय  विद्यालय की स्थापना देश के सभी जिलों में किया, 18 वर्षों के युवक एवं युवती को मताधिकार दिया,नई शिक्षा नीति लागू कर देश को लोगों को शिक्षा का अधिकार दिया,उन्होंने नई उद्योगिक नीति लाकर देश में उद्योगों का जाल बिछाए,सेना को आधुनिकीकरण कर विश्वस्तरीय सशक्त बनाए, नाग,त्रिशूल जैसे अनेकों प्रक्षेपास्त्र का निर्माण कर दुनिया को अचंभित कर दिए वे कुशल प्रशासक थे और अल्प समय मे ही अपने को विश्वस्तरीय नेता के रूप में स्थापित किया।

प्रो झा ने कहा उन्होंने देश के एकता और अखंडता से कभी समझौता नहीं किया और इसी का परिणाम हुआ जो देश विरोधी ताकतों ने उन्हें मानव बम से विस्फोट कर उनकी जघन्य हत्या कर दिए।

कार्यक्रम में जयोतिरामन झा,अमानुल्लाह खान,पवन कुमार यादव, शमसुल हक,प्रफुल्ल चन्द्र झा, ऋषिदेव सिंह,बबिता चौरसिया, प्रो इश्तियाक अहमद,चंद्रपति नारायण लाल,अशोक कुमार, मुकेश कुमार झा पप्पू,आलोक कुमार झा,मो साबिर,अनिल चन्द्र झा,राजीव शेखर झा,अशोक कुमार सिंह,मुरलीधर झा,विनय कुमार झा,कुसुम कांत झा,ललन राय,रमेश पासवान आदि।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।