Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 5 जून 2022

एसएसबी कमांडेंट ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 18 वी वाहिनी सस्त्र सीमा बल राजनगर के कमांडेन्ट अरविंद वर्मा ने किया वृक्षारोपण।




इसी कड़ी में 18 वी वाहिनी सस्त्र सीमा बल मुख्यालय राजनगर एतिहासिक राज परिसर में सस्त्र सीमा बल सभी अधिकारियों एवं जवानों ने मिलकर आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पेड़ लगाने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम के दौरान कमांडेन्ट अरविंद वर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तरह से प्रदूषण में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, उसी के अनुरूप पर्यावरण को बचाने हेतु हर मनुष्य प्राणी को पेड़ लगाना चाहिए। साथ ही कमांडेन्ट महोदय ने इस विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 5 जून  1972 को घोषित यह दिवस पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत इस कार्यक्रम के तहत समाज के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधा लगाया गया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्य को निरन्तर जारी रखा जायेगा।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए सस्त्र सीमा बल के पदाधिकारियों एवं जवानों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जिसमें आम,अमरूद,  जामुन, अशोक और महोगनी आदि के पौधे लगाए।


आज इस मौके पर 18 वी वाहिनी सस्त्र सीमा बल के उप कमांडेन्ट रोहित बंसल ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन की सपत्ति हैं, पेड़-पौधे जलवायु को संतुलित रखते हैं।


वहीं इस मौके पर श्री शैलेंद्र कुमार पांडे द्वितीय कमान अधिकारी, श्री बृजेश कुमार यादव ने बताया कि वृक्ष लगाने से पर्यावरण दूषित होने से बचेंगे। मनुष्य द्वारा निकाली गयी जहरीली कार्बनडाइ ऑक्साइड को वृक्ष स्वयं शोषित कर जीवन दायी ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए वृक्षों की रक्षा करना, पौधों को लगाना महत्वपूर्ण कार्य हैं।




इस अवसर श्री शैलेंद्र कुमार पांडे द्वितीय कमान अधिकारी, श्री बृजेश कुमार यादव, उप कमांडेंट, श्री रोहित बंसल, सहायक कमांडेंट  उपनिरीक्षक, सागर  बिष्ट , सहायक उपनिरीक्षक, बबलू कुमार,  मुकेश चन्द्र समेत 150 जवानों ने बढ़ चढ़कर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इस बृक्षा रोपण में हिस्स लिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।