Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, 4 July 2022

समकालीन अभियान के तहत आठ लोग गिरफ्तार

 -मधुबनी जिले के रहिका थाना  पुलिस ने  थाना क्षेत्र के अलग अलग क्षेत्र से समकालीन अभियान के तहत थाना के विभिन्न कांडों में दर्ज प्राथमिकी अभियुक्त को रविवार की रात छापेमारी कर एक साथ आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया है।पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस गिरफ्त  में आए दो अभियुक्त में एक मारर में बच्ची हत्या के मुख्य आरोपी ललित पासवान के अलावा  छेडख़ानी मामले में फरार चल रहे ककरौल गांव निवासी प्रभु साह को गिरफ्तार किया है।पुलिस इन दोनो की गिरफ्तारी को अहम मान रही है।पुलिस  लंबी समय से इन दोनो की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही थी।वहीं अन्य छह में तीन को बसौली चौक से दिनेश साह,हरि साह,प्रदीप साह,को नशे की हालत में गिरफतार किया है। थानाध्यक्ष  अरुण कुमार ने बताया कि तीनो को जांच में शराब पीने की पुष्टि की गई है।जबकि बिहार मध्यनिषेद अधिनियम के तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त गरीब सहनी को सतलखा से,,दिनकर मुखिया, रीझन चौधरी को  जगतपुर से गिरफ्तार किया । गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर  मधुबनी भेज दिया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।