Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, 22 July 2022

तिरंगे की हीरक जयंती पर बधाई : रेणु देवी

 पटना, 22 जुलाई, 2022 - उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है तथा इसके अभिकल्पक पिंगली वेंकैया को आदर पूर्वक स्मरण किया है।


उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक तिरंगा को भारतीय संविधान सभा द्वारा आज ही के दिन 1947 ई० में अंगीकृत किया गया था। तिरंगा हमें शांति,समृद्धि एवं विकास के पथ पर सदा आगे बढ़ने तथा देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है। हम सबको तिरंगे की शान बढ़ाते रहने का  संकल्प लेना है।


राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अंगीकरण के हीरक जयंती वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाना सोने पे सुहागे जैसा है। सभी भारतवासियों को आगामी  13 से 15 अगस्त तक अपने घर में तिरंगा फहरा कर आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाना है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।