Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

डीएम की अध्यक्षता में जातीय गणना की बैठक आयोजित

 न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

                                        

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जातीय जनगणना को लेकर एक बैठक आयोजित की गई ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय दिशानिर्देश के आलोक में जिले में जाति आधारित गणना 2022 के लिए  व्यापक स्तर पर तैयारियां की जानी है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय एवं ग्राम पंचायत के सभी वार्डो को गणना ब्लॉक के रूप में चिन्हित किया जाना है। यदि किसी वार्ड की जनसंख्या 700 से अधिक है तो 700 के बाद की जनसंख्या को उसी वार्ड इकाई के साथ क्रमशः क, ख , ग आदि के रूप में एनेक्सचर के रूप में उसी वार्ड में टैग किया जाना है। साथ हीं प्रत्येक गणना ब्लॉक में एक प्रगनक नियुक्त किये जायेंगे तथा प्रत्येक 06 वार्डों पर एक पर्यंवेक्षक नियुक्त किया जाना है l सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को चार्ज अधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी को सहायक चार्ज अधिकारी तथा शहरी क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत को नगर चार्ज अधिकारी नियुक्त किये गए है l प्रगनक के लिए जिले के शिक्षक, क़ृषि समन्वयक तथा रोजगार सेवक को नियुक्त किये जायेंगे l अनुमंडल स्तर पर गणना पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी होंगे l उन्होंने निर्देश दिया कि सभी वार्डों की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए जाति आधारित गणना 2022 के कार्य हेतु कर्मियों को चिन्हित कर लें।


उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अवधेश राम, उप विकास आयुक्त, विशाल राज, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, अमेत विक्रम बैनामी, आयुक्त, नगर निगम, मधुबनी, अनिल चौधरी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, फुलपरास, सुरेंद्र राय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार, जिला पंचायत पदाधिकारी, शैलेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार, वरीय उप समाहर्ता आरती कुमारी, सिविल सर्जन, सुनील कुमार झा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, शोभा सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता, बालेंदु पांडे, वरीय उप समाहर्ता, नलिनी कुमारी, जिला स्थापना उप समाहर्ता, वंदना कुमारी विडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से तथा जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी ऑनलाइन मोड में शामिल हुए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।