Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

भारत बाघों का सर्वोत्तम सुरक्षित स्थल : रेणु देवी

 पटना,29 जुलाई, 2022 - "विश्व बाघ दिवस" पर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बाल्मिकी नगर टाईगर रिजर्व से उनका नजदीकी नाता रहा है। 1994 में इसे "टाईगर रिजर्व" घोषित किया गया था। सरकार द्वारा किए जा रहे बेहतर रख-रखाव के कारण बाल्मिकी नगर टाईगर रिजर्व समेत देश के अन्य टाईगर रिजर्वों में बाघों की संख्या उत्तरोत्तर बढ़ रही है, लेकिन बाघों पर खतरा कम नहीं है। शिकारियों से इन्हें बचाना हम सब का कर्तव्य है। यदि हम बाघों के संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं होंगे,तो शक्ति और शान का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय पशु बाघ विलुप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि बाघ हैं, तो वन हैं। 


रेणु देवी ने "विश्व बाघ दिवस" के अवसर पर पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान के चार बाघ शावकों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नामकरण किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बाघ की सेवा,सुरक्षा तथा संरक्षण में लगे सभी वनकर्मियों को अपनी शुभकामना दी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड