Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday 1 August 2022

अंग्रेज़ उन्हें"भारतीय अशांति के पिता"मानते थे : रेणु देवी

 पटना, 01 अगस्त, 2022 - आजादी के अमृत महोत्सव काल में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने स्वराज को देशवासियों का जन्मसिद्ध अधिकार बताने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।


रेणु देवी ने कहा कि अपने लोकप्रिय समाचार पत्र "द मराठा" और "केसरी" के माध्यम से तिलक जी लगातार देश के युवाओं में स्वतंत्रता की अलख जगाते रहे। महाराष्ट्र में "शिवाजी उत्सव" और "गणेश उत्सव" व्यापक रूप से मनाने की शुरुआत उन्हीं की प्रेरणा से हुआ था। स्वतंत्रता आंदोलन को तेज और धारदार बनाने के लिए उन्होंने लाला लाजपत राय और बिपिन चंद्र पाल के साथ मिलकर कांग्रेस में गरम दल बनाया था, तथा "इंडियन होम रूल लीग" की स्थापना की थी। इसलिए अंग्रेज अधिकारी उन्हें "भारतीय अशांति का पिता" मानते थे। 


रेणु देवी ने आगे कहा कि तिलक जी भारतीय युवाओं को स्वावलंबी और अधिक ऊर्जावान बनाने के लिए उनके आत्मसम्मान के प्रशिक्षण पर जोर देते थे तथा इसे प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने युवाओं को अपने धर्म और पूर्वजों का अधिक आदर और सम्मान देने का भी आह्वान किया था।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।