Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, 5 August 2022

हत्या कर शव को जलाया थाना में प्राथमिकी दर्ज

 हत्या कर शव को जलाया थाना में प्राथमिकी दर्ज




मधुबनी



जिला के भैरव स्थान थाना के मेंहथ गांव में एक विवाहिता को मारकर शव को जला देने का आरोप में ससुराल वालों पर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। बतादें कि मेंहथ गांव निवासी प्रमोद मंडल के 35 वर्षीय पत्नी रीता देवी को बीती रात ससुराल वालों ने हत्या कर रात में ही शव को जला दिये जाने का आरोप लगाया गया है। मृतिका की भाभी भैरव स्थान थाना के इमादपटटी गांव निवासी विभा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें उन्होंने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले मृतक की शादी हुई थी। जिसमें चार संतान भी है। शादी के बाद से ही पति, ससुर, देवर आदि लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ना करते रहता था। बीती रात ससुराल वालों ने रीता को मारकर चुपचाप बिना मायके पक्ष को जानकारी दिये बिना शव का दाह संस्कार कर दिया गया। दाह संस्कार करने के बाद का मायके पक्ष को  जानकारी दिया गया।फिलहाल इस मामले मे भैरव स्थान थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।