Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

लाइसेंसी दुकानदार ही बेचेंगे पटाखा : डीएम

 न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

21:10:2022

                                        जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने  समस्त जिलेवासियों को  दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सबकी* *सुखी, समृद्ध और आनंदमय जीवन की कामना किया है,साथ ही लोगो से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की भी* *अपील किया है।* 

 *जिलाधिकारी ने कहा है कि जिले में केवल अनुज्ञप्तिधारी पटाखा विक्रेताओं को ही पटाखा बेचने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा* कि *सरकार द्वारा पटाखा की खरीद बिक्री एवं इस्तेमाल पर मानक संचालन प्रक्रिया का निर्धारण किया गया है। इसके अंतर्गत माननीय* *सर्वोच्च न्यायालय के अनुदेशों के अक्षरशः पालन पर बल दिया गया है। अतः अनधिकृत पटाखा के खरीद एवं बिक्री दोनो पर रोक है।* 


 जिलाधिकारी ने बताया कि अनधिकृत पटाखा विक्रेताओं के बारे में सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड