Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 14 नवंबर 2022

अन्नपूर्णा सिलाई केंद्र में बाल दिवस का आयोजन

 अन्नपूर्णा सिलाई केंद्र में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन


न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

14:11:2022


मधुबनी जिले के जयनगर में सोमवार को अन्नपूर्णा सिलाई केंद्र में बाल दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर माँ अन्नपूर्णा महिला मंच की सक्रिय सदस्या कामिनी साह ने कहा कि भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू, जिन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहा जाता था, का जन्म आज ही के दिन यानी 1889 में 14 नवंबर को हुआ था। जवाहरलाल नेहरू को बच्चों के प्रति उनके प्रेम के लिए जाना जाता था। यही वजह है कि 14 नवंबर को उनका जन्मदिन प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वहीँ इस मौके पर सक्रिय सदस्या सविता देवी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। बच्चे निश्छल भाव के होते हैं, इसलिए वे भगवान स्वरूप हैं। जरूरत है बच्चों को सही मार्ग पर प्रशस्त करने की।

इस अवसर पर एक्टिव सदस्या दुर्गा देवी ने कहा कि बच्चे देश के नौनिहाल होते हैं। हर बच्चे में अद्वितीय प्रतिभा होती है। इसलिए शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चे के साथ उचित व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि  सभी बच्चे प्रकृति के उपहार हैं। हमें उन्हें संवारने की जरूरत हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षु छात्राओं के बीच पहले केक काटा गया एवं कार्यक्रम के अंतिम क्षणों मे टॉफियां  बांटी गई।

इस अवसर पर माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के मुख्य संयोजक अमित कुमार राउत, सुमित कुमार राउत, मीडिया प्रभारी गौरव जोशी सहित दर्जनों प्रशिक्षु छात्राएं उपस्थित रहे।

विदित हो कि माँ अन्नपूर्णा महिला मंच के द्वारा इस साल से ही कई महिला प्रशिक्षु को निःशुल्क सिलाई सिखाई जाती है, जो महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत प्रमाण है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड