Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 11 दिसंबर 2022

मिथिला विभूति स्मृति स्वर्ण जयंती समारोह की बैठक आयोजित

 मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह सह स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित करने को लेकर हुई बैठक, उद्योग मंत्री एवं पूर्व विधान पार्षद भी रहे मौजूद 



मिथिला मैथिली भाषा के अग्रणी संस्था मैथिल समाज रहिका विस्तारित बैठक मध्य विद्यालय रहिका के परिसर में संस्था के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद सदस्य सुमन कुमार महासेठ के अध्यक्षता में अगामी मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह सह स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित करने को लेकर  हुई।

आज का बैठक का मुख्य आकर्षण का केंद्र बिन्दु बिहार सरकार के उद्योग मंत्री मधुबनी के लोकप्रिय विधायक समीर कुमार महासेठ थे। 

अगामी पर्व एवं गतवर्ष के पर्व का ब्यौरा प्रस्तुत संस्था के सचिव प्रो. शीतलाम्बर झा ने दिया।

सर्वसम्मति से आगामी पूर्व समारोह सह स्वर्ण जयंती समारोह 3 मार्च 2023 से 5 मार्च तक त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व कमिटी को ही अनुमोदन किया गया, जिसमें अध्यक्ष सुमन कुमार महासेठ, सचिव प्रो. शीतलाम्बर झा, उपाध्यक्ष जटाधर पासवान, मो. सनाउल्लाह एवं महादेव सहनी, कोषाध्यक्ष मधु राय सह सचिव भवेश कुमार झा पूर्वत बने रहेंगें।

वहीं संस्था के मुख्य संरक्षक मंत्री समीर कुमार महासेठ, उप संरक्षक डॉ. हेम चन्द्र झा होंगे।

यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक हरिभूषण ठाकुर वचौल एवं सह स्वागताध्यक्ष अभयानंद झा होंगे एवं कार्यसमिति एकाबन सदस्यीय होगा।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा यह संस्था बहुत ही पुराना एवं भाषाई आंदोलन में बढ़चढ़ कर काम किया है। इस संस्था के हमारे पिताजी स्व. बाबू राजकुमार महासेठ जी जीवनपर्यंत अध्यक्ष रहे और उन्हें काफी लगाव था। इसलिए मैं भी इस संस्था से जुड़कर अपने को गौरवांवित महसूस करता हूँ, और आगामी समारोह को पूर्ण सफल बनाने के लिए जो मुझे दायित्व मिला है उसे मैं हर सम्भव निभाने का प्रयास करूंगा।

वहीं, अध्यक्ष सुमन कुमार महासेठ ने कहा मैं पिछले चार वर्षों से अध्यक्ष हूँ, लेकिन जितना मुझे करना चाहिए वह नही कर सका। इस वर्ष जो समारोह होगा, उसे हर हाल में सफल बनाऊंगा और जोरदार ढंग से हमलोग मिलकर काम करूंगा।

आयोजन के सम्बंध सचिव प्रो. शीतलाम्बर झा ने कहा मैथिल समाज रहिका का पचास वर्ष होने जा रहा है। इस आगामी पर्व समारोह सह स्वर्ण जयंती समारोह ऐतिहासिक होगा, जिसमें लब्ध प्रतिष्ठित विद्वतजनों, ख्याति प्राप्त साहित्यकार एवं देश स्तरीय नामचीन हस्तियों एवं मैथिली भाषा के सर्बोत्तम कालाकारों को आमंत्रित किया जाएगा।

धन्यबाद ज्ञापन संस्था के संस्थापक सदस्य साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत उदय चन्द्र झा बिनोद ने किया। 

बैठक में कमलनाथ झा,कृष्ण कुमार साह,उदय भूषण निराला,चन्द्रकिशोर मंडल,जिला परिषद सदस्य उमर अंसारी,मुरारी झा,विभाकर झा,पवन कुमार झा,ललन मंडल,कामेश्वर कामत,संजीव कुमार झा,उदय कांत झा ललन,छत्रधर झा,रंजन कुमार झा, दीपू मिश्रा,बलराम पाठक,भोला झा, ललित सहनी,राजू झा,शंकर ठाकुर, हरिनाथ झा,प्रशांत झा,ब्रह्मानंद झा, विजय कुमार मिश्रा समेत अन्य कई लोगों ने भाग लिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।