Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

महिला विकास मंच द्वारा आक्रोश रैली

 महिला विकास मंच ने निकाली आक्रोश रेली, महिलाओं एवं पुरुषों पर हो रहे अत्याचार  के खिलाफ उठी आवाज


धीरज गुप्ता गया 

गया।महिला विकास के संरक्षक वीणा मानवी  की अगुवाई में रविवार को  महिला जागरूकता एवं आक्रोश रैली निकाली गई है। यह रैली सिरम टोली स्थित होटल मैपलवुड से निकल कर सुजाता चौक, हनुमान मंदिर, फिरायालाल चौक होते हुए बरियातू प्रकाश नगर तक पहुंची। इसके बाद महिला विकास मंच के पदाधिकारियों ने एक सभा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा उपस्थित थीं। जागरूकता एवं आक्रोश रैली में तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, असम, उत्तराखंड, बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ बिहार सहित देश अन्य राज्य की महिला प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल थी।

दोषियों को फांसी दिलाने की मांग

महिला विकास मंच के संरक्षक वीणा मानवी ने कहा कि महिला विकास मंच महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ पूरा देश में काम कर रहा है। आज आये दिन झारखंड प्रदेश में महिलाओं, बेटियों, बहनों पर काफी जुल्म किए जा रहे है। हाल ही में अंकिता हत्याकांड, पल्लवी  कुमारी, श्रद्धा कुमारी आदि के साथ जघन्य घटनाएं घटी, लेकिन सरकार दोषियों को भोजन करा रही है। आज पूरे देश के विभिन्न राज्य की महिलाऐं सड़क पर उतर कर दोषियों को फांसी दिलाने की मांग कर रही है।

भ्रष्टाचार पर नियंत्रण जरूरी’ 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा ने कहा कि झारखंड राज्य में भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है।खुलेआम सरकारी काम को लेकर पैसा मांगते हैं। इस अंकुश लगाने के लिए महिला विकास मंच आंदोलित है। आगे भी एक योजना के तहत सड़क पर आंदोलन करेगा, जिससे  झारखंड राज्य का विकास तीव्र गति से हो सके।

*हमारा परिवार घरेलू हिंसा मुक्त हो*

महिला विकास मंच का मुख्य उद्देश्य है कि हमारा परिवार घरेलू हिंसा मुक्त हो, एक अगाज, एक आवाज के तहत महिला एवं पुरुष पर हो रहे अत्याचार को लेकर विभिन्न राज्य में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं जिससे ताकि घरेलू हिंसा, छेडखानी, मानसिक प्रताड़ना, ब्लैकमेल, शारीरिक शोषण न हो , प्रशासनिक मदद मिल सके। साथ ही युवा पीढ़ी के लिव इन


रिलेशनशिप से बचने जैसे मुद्दे पर कार्य किए जाएंगे।

इस रैली में मुख्य रूप से संगठन के चेयरमैन पीके चौधरी, अध्यक्ष रूपिमा, उपाध्यक्ष महिमा खातून, सचिव पंकज सिंह चौहान,राष्ट्रीय प्रवक्ता उषा सिन्हा सहित सैकड़ों महिला  सहित पुरे भारत से आई महिला शामिल थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।