Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday 1 February 2023

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस एक संस्था नहीं, विचारधारा

 कायस्थ समाज को एक मंच के नीचे लाकर उसका समुचित विकास करना इस संस्था का उद्देश्य 


*ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस संस्था नहीं एक विचारधारा : प्रो. अरुण प्रसाद*

*धूमधाम से मनाई गई ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की दूसरी वर्षगांठ*


धीरज गुप्ता (गया)


 

गया। बुधवार को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की दूसरी वर्षगांठ शहर के चांद चौरा स्थित मैत्री गार्डन में मनाई गई है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भगवान श्री चित्रगुप्त के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद चित्रांश संजय कुमार सिन्हा एवं संचालन चित्रांश अरविंद चरण प्रियदर्शी ने की गई है।इस  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के जिला महासचिव चित्रांश राजीव रंजन प्रसाद अधिवक्ता ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने केक काटकर संस्था का दूसरा वर्षगांठ एवं संस्था के संयोजक शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद का जन्मदिन उत्सव पूर्वक मनाया गया है।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिर्जा गालिब कॉलेज के पूर्व प्राचार्य चित्रांश प्रो. अरुण कुमार प्रसाद ने संस्था के उद्देश्य के बारे में लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल प्रेस कॉन्फ्रेंस एक संस्था नहीं बल्कि एक विचारधारा है। इसका उद्देश्य कायस्थ समाज को एक मंच के नीचे लाकर उसका समुचित विकास करना है। आज इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के जिलाध्यक्ष चित्रांश संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि संस्था के द्वारा कायस्थ समाज एकजुट कर उसके समेकित विकास के लिए कार्य करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था समाज के गरीब तबके को एक साथ लेकर उनका भी विकास करने के लिए कटिबद्ध है। कारण है कि संस्था के द्वारा कई जगहों पर चित्रांश महिलाओं के लिए कुटीर उद्योग की भी स्थापना की जा रही है ताकि वह स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बन सके।इस मौके पर संस्था के वरीय उपाध्यक्ष चित्रांश प्रभात शंकर उर्फ सुनील कुमार सिन्हा, वरीय उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद चित्रांश राजीव कुमार सिन्हा उर्फ राजू, पूर्व पार्षद रजनी सिन्हा, नीलिमा सिन्हा, रीता रानी प्रसाद, युवा जिलाध्यक्ष चित्रांश प्रशांत कुमार सिन्हा, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रांश अभिषेक कुमार सिन्हा, चित्रांश प्रो. डॉ. राधा मोहन प्रसाद, चित्रांश दीप रंजन कुमार वर्मा, चित्रांश सत्येंद्र कुमार वर्मा, युवा प्रकोष्ठ के चित्रांश अमित कुमार सिन्हा, चित्रांश सुनील कुमार सिन्हा उर्फ रिंकू, चित्रांश मनोज कुमार सिन्हा, चित्रांश नवीन कुमार सिन्हा, चित्रांश सुमित कुमार सिन्हा, चित्रांश सुजीत कुमार अम्बष्ठा, चित्रांश जितेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ जीतू सहित सैकड़ों की संख्या में कायस्थ समाज के महिला-पुरुष उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।